---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: मूलांक 5 वालों में होती हैं ये खूबियां, दिमाग से भी होते हैं तेज!

Numerology: जिनका जन्म महीने की 5,14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं।

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिनका जन्म महीने के 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है। उनका मूलांक 5 होता है। अंकज्योतिष में अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह होते हैं और बुध को बुद्धि और विवेक का दाता माना जाता है। इसी कारण इन लोगों के अंदर बुध ग्रह की खूबियां पाई जाती हैं।

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख मात्र से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में पता किया जा सकता है। अंक ज्योतिष 1 से 9 अंकों पर आधारित है। व्यक्ति के मूलांक से उसके बारे में कई चीजें जानी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 5 वालों का स्वभाव कैसा होता है।

---विज्ञापन---

कैसा होता है मूलांक 5 वालों का स्वभाव?

जिन लोगों का भी मूलांक 5 होता है, उनका मन कभी एक जगह पर नहीं लगता है। ये लोग घुमक्कड़ी स्वभाव के होते हैं। इन्हें घुमना-फिरना काफी अधिक पसंद होता है। इसके साथ ही मूलांक 5 वालों की कम्युनिकेशन स्किल भी काफी शानदार होती है। ये अपनी बातों से दूसरों को आराम से प्रभावित कर लेते हैं। ये लोग अच्छे थिंकर भी होते हैं। इनके मन में हमेशा उठापटक मची रहती है। इसकी वजह से इनका अपने मन पर काबू नहीं हो पाता है। ये लोग कभी भी एक फैसले पर टिककर नहीं रह पाते हैं। इनके मन में हमेशा हां और नहीं चलता है। इसके साथी ये बहुत ज्यादा बोलते हैं। यह आदत इनके लिए परेशानी भी बन जाती है।

ये होते हैं दोस्त

मूलांक 5 वालों के दोस्त मूलांक 1, 3 और 6 नंबर वाले होते हैं। वैसे इस मूलांक वालों की हर किसी से बनती है। ये ज्यादा बोलने की आदत से हर किसी से दोस्ती बनाकर रख पाते हैं। इन लोगों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है। इस कारण इनके दोस्त भी ऐसे होते हैं।

---विज्ञापन---

ये हैं कमजोरियां

मूलांक 5 वाले जल्दी बोर हो जाते हैं। कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास में ये गलत फैसले ले लेते हैं। इनके अंदर धैर्य की कमी होती है और ये हर चीज में जल्दबाजी करना प्रिफर करते हैं। कभी-कभी बिना सोचे-समझे इंवेस्ट कर देते हैं। ऐसे में इनको फायदा और नुकसान दोनों हो सकता है।

इसमें बना सकते हैं करियर

ये लोग मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स, ट्रैवलिंग, एडवरटाइजिंग, स्टॉक मार्केट, राजनीति, बिजनेस और लेखन में शानदार करियर बना सकते हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि इनकी कम्युनिकेशन स्किल और क्रिएटिविटी इनको हमेशा इन जगहों पर सफल बनाती है।

---विज्ञापन---

ये चीजें रहती हैं शुभ

इस मूलांक के लोगों को पन्ना रत्न पहनना चाहिए। इसके साथ ही इनका शुभ रंग हरा और हल्का नीला होता है। शुभ दिन की बात करें तो बुधवार और शुक्रवार इनके लिए शुभ दिन हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-12 मई से खुलेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, सेनापति मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन!

First published on: Feb 26, 2025 10:55 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola