Jyotish Shastra Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियां होती हैं। जिस तरह 12 राशियों को नाम और चिन्ह की मदद से आप पहचान सकते हैं। ठीक वैसे ही राशियों के व्यवहार व स्वभाव के रूप के भी अलग-अलग स्तर होते हैं। 12 राशियों को कार्डिनल, फिक्स्ड और म्यूटेबल तीन पार्ट में डिवाइड किया गया है। इससे आपको ये पता चल सकता है कि अनजान व्यक्ति, दोस्त व परिवारवालों के साथ आप कितनी जल्दी घुल मिल जाते हैं। सामने वाले व्यक्ति को समझने में आपको कितना समय लगाता है। इसके अलावा ये भी पता चल सकता है कि आपके लिए अपनी राशि के अनुसार, किस राशि के लोग परफेक्ट होंगे। अगर आप अपनी राशि के अनुसार, शादी करते हैं तो जीवनभर खुश रहने की संभावना बढ़ सकती है। चलिए अब जानते हैं आपके लिए किस राशि का जीवनसाथी बेस्ट होगा।
मेष, मकर, कर्क और तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, मकर, कर्क और तुला राशि की गिनती कार्डिनल राशियों में होती है। इन 4 राशियों के चिन्ह प्रत्येक सीजन के शुरुआत को दर्शाते हैं। इसलिए इन्हें कार्डिनल राशियों में गिना जाता है। इन राशियों के लोगों का व्यक्तित्व मजबूत होता है। अपने लक्षण को प्राप्त करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। ये लोग अपने हर एक रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। कर्क राशि के लोगों के लिए मकर और तुला राशि के लोगों के लिए मेष राशि के पार्टनर बेस्ट होते हैं।
ये भी पढ़ें- Trigrahi Yog से इन 5 राशियों पर मंडराया संकट, कहती है ज्योतिषवाणी, हो सकती है हानि!
वृषभ, कुंभ, सिंह और वृश्चिक राशि
वृषभ, कुंभ, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों की गिनती फिक्स्ड राशियों में होती है। इन 4 राशियों के लोगों का स्वभाव स्थिर होता है। इसलिए इन्हें इस श्रेणी में रखा गया है। इन राशियों के लोग अपने स्थिरता व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। इन्हें अपनी परंपरा को फॉलो करना पसंद होता है। इसके अलावा ये लोग आसानी से अपनी लाइफस्टाइल में कोई बदलाव करना पसंद नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इन्हें रिश्ते निभाने में परेशानी होती है। इन राशियों के लोगों के दिल में जो कुछ भी होता है, वो साफ-साफ बोल देते हैं। इन्हें झूठ बोलना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा ये लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते हैं। इसलिए इन्हें सफलता भी बहुत जल्दी मिलती है। इस राशि के लोग सबसे ज्यादा भरोसेमंद भी होते हैं।
वृषभ राशि के लोगों के लिए कर्क, मकर, कन्या या मीन राशि और सिंह राशि के लोग मिथुन, मेष, धनु या तुला राशि के लोगों का परफेक्ट मैच होता है। वहीं वृश्चिक राशि के लिए कन्या या मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए मेष या धनु राशि के लोगों का पार्टनर एक अच्छा जीवनसाथी हो सकता है।
मिथुन, धनु, कन्या और मीन राशि
मिथुन, धनु, कन्या और मीन राशि के लोगों का स्वभाव मनमौजी होता है। इसलिए इन्हें म्यूटेबल श्रेणी में रखा गया है। ये लोग हर एक परिस्थिति से आसानी से निकल जाते हैं। इन्हें दबाव में काम करना पसंद नहीं होता है। इन राशि के लोग अपने हर रिश्ते को वफादारी से निभाते हैं। मिथुन राशि के लोगों के लिए मेष, तुला, सिंह या कुंभ राशि और कन्या राशि के साथ कर्क, वृषभ या वृश्चिक राशि के लोगों का जीवनसाथी बेस्ट रहता है। वहीं धनु राशि के साथ सिंह, मेष, कुंभ या तुला राशि और मीन राशि के साथ मकर या वृषभ के लोगों का जीवनसाथी परफेक्ट रहता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Home: घर में भूलकर भी न लगाएं ये 6 तस्वीरें, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines