लॉयल्टी में नंबर-1 होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, धोखा देने से करते हैं परहेज!

न्यूमरोलॉजी में आपकी बर्थ डेट से आपके चरित्र, स्वभाव और भविष्य का आकलन किया जाता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग बेहद ही वफादार होते हैं। ये अपने पार्टनर को कभी भी धोखा नहीं देते हैं।

Numerology
विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी में मूलांक के आधार पर लोगों के स्वभाव, विचार और भविष्य को जाना जाता है। मूलांक आपके जन्म की तारीख होती है। जिस डेट को आपका जन्म हुआ है वो आपका मूलांक होता है। ये 1 से 9 तक होता है। अगर आपका जन्म महीने के 10 से 31 के बीच होता है तो इनके जन्म की तारीख के अंकों का योग आपका मूलांक होगा।

अगर आपका जन्म 12 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 12 के अंकों का योग मतलब 3 होगा। इसी प्रकार से 31 को पैदा होने वालों का मूलांक 31 के अंकों का योग मतलब 4 होगा। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में एक अंदाजा लगाया जा सकता है। न्यूमरोलॉजी में कुछ ऐसी भी तारीखें बताई गई हैं, जिन्में जन्म लेने वाले लोग बेहद वफादार होते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से मूलांक हैं, जिनके लोग बेहद लॉयल होते हैं।

Advertisment

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं। जो इमोशन्स और सेंसिटिविटी से जुड़े होते हैं। ये लोग दिल से सोचते हैं और रिश्तों में पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इन्हें दूसरों की फीलिंग्स की कद्र होती है। भरोसा करने और निभाने की क्वालिटी इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

राहु से जुड़े मूलांक 4 के लोग जमीन से जुड़े, प्रैक्टिकल और डिसिप्लिन में रहने वाले होते हैं। ये लोग धीरे-धीरे लोगों पर भरोसा करते हैं, लेकिन एक बार जुड़ जाएं तो फिर कभी पीछे नहीं हटते हैं। इनका भरोसा जितना मजबूत होता है, लॉयल्टी उतनी ही गहरी होती है।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। इन तारीखों में जन्मे लोग बेहद प्यार करने वाले, केयरिंग और अट्रैक्टिव होते हैं। ये लोग अपने रिलेशनशिप को सीरियसली लेते हैं। ये जब किसी से जुड़ते हैं, तो उस रिलेशनशिप को पूरी सच्चाई और वफादारी से निभाते हैं। पार्टनर, दोस्त और फैमिली के लिए ये हर सिचुएशन में खड़े रहते हैं। इन्हें धोखा देना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

विज्ञापन

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि से प्रभावित मूलांक 8 के लोग सीरियस, साइलेंट और डीप थिंकर्स होते हैं। ये बाहर से सख्त दिखते हैं, लेकिन अंदर से बेहद ईमानदार और लॉयल होते हैं। रिश्तों को लेकर इनका नजरिया बहुत क्लियर होता है। इन्हें धोखा देना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये जितना प्यार करते हैं, उतनी ही शिद्दत से उसे निभाते भी हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ