क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि आपके स्वभाव, करियर और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालती है? जी हां, अंक ज्योतिष यानी नयूमरोलॉजी एक ऐसा रहस्यमय विज्ञान है, जो अंकों के ज़रिए हमारे जीवन के कई पहलुओं की झलक देता है। इसमें हर तारीख का एक खास अंक होता है जिसे मूलांक कहा जाता है।
यहां हम चर्चा कर रहे हैं मूलांक 5 की यानी वे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो। ये लोग अपनी समझदारी, आत्मनिर्भरता और जबरदस्त कम्युनिकेशन स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं, इनमें और क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती है?
बुद्धि के ग्रह बुध का प्रभाव
मूलांक 5 पर ग्रहों में सबसे चतुर माने जाने वाले बुध ग्रह का प्रभाव होता है। बुध संचार, व्यापार, बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस अंक के लोग बहुत तेज़ दिमाग वाले, व्यावहारिक और अपने फैसलों में बहुत चतुर होते हैं।
ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!
समझदार और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व
इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनकी बुद्धिमत्ता और आत्मनिर्भरता। ये लोग किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थिति क्यों न हो, ये उसका हल अपने दम पर ढूंढ ही लेते हैं। इनकी सोच हमेशा आगे की होती है और ये बहुत अच्छे प्लानर होते हैं।
आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स में जबरदस्त
मूलांक 5 वाले लोगों का आत्मविश्वास भी कमाल का होता है। ये जहां भी जाते हैं, अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर देते हैं। कम्युनिकेशन स्किल्स इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। ये लोग पब्लिक स्पीकिंग, बातचीत या किसी भी तरह के सोशल इंटरैक्शन में माहिर होते हैं।
दोस्ती में दिलचस्प, निजी रिश्तों में थोड़े सतर्क
इनके पास दोस्तों की कोई कमी नहीं होती। ये हर जगह अपनी मिलनसारिता से लोगों को जोड़ लेते हैं। हालांकि, निजी रिश्तों में ये थोड़े सतर्क होते हैं और बहुत गिने-चुने लोगों से ही गहरी भावनात्मक जुड़ाव बनाते हैं।
हर दिन कुछ नया सीखने की ललक
मूलांक 5 के लोगों को नए अनुभव, यात्रा और सीखने की भूख हमेशा रहती है। ये एक जगह ज्यादा देर टिकना पसंद नहीं करते। दुनिया घूमना, नए-नए लोगों से मिलना और अलग-अलग कल्चर को समझना इन्हें बहुत भाता है।
मीडिया और सेल्स करियर में चमकते सितारे
इनका करियर भी बहुत दिलचस्प होता है। मार्केटिंग, मीडिया, टूरिज्म, पब्लिक रिलेशन, इवेंट मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये कमाल कर सकते हैं। इन फील्ड्स में इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स और क्रिएटिव सोच इन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाती है।
खूब कमाते हैं, करते हैं खूब खर्च
मूलांक 5 के लोग धन कमाने में पीछे नहीं रहते। ये अवसरों को तुरंत पहचान लेते हैं और उनका भरपूर फायदा उठाते हैं। हालांकि, ये काफी खर्चीले भी होते हैं। इसलिए इन्हें पैसों की प्लानिंग सही तरीके से करनी चाहिए, नहीं तो धन आकर भी हाथ से फिसल सकता है।
ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines