Peepal Leaf Remedy: वैसे तो सनातन धर्म में हर पेड़-पौधों को खास महत्व दिया गया है, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल में देवताओं का वास माना जाता है. इसके पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि पीपल का वृक्ष हमेशा वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन का संचार करता है. इसके साथ ही धार्मिक मान्यता है कि पीपल के मूल में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपरी हिस्सों में भगवान शिव वास करते हैं.
माना जाता है कि पीपल में रोजाना जल अर्पित करने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल जाती है. इसके अलावा शनि दोष और पितृ दोष से निजात पाने के लिए भी पीपल के खास उपाय (Peepal ke Upay) किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि पीपल का पत्ता (Peepal Leaf Remedy) किस प्रकार से शनि और पितृ दोष (Pitra Dosha Remedy) से छुटकारा दिला सकता है.
पीपल के इस उपाय से मिलेगा शनि और पितृ दोष से मिक्ति
- यदि किसी जातक की कुंडली में शनि और पितृ दोष है तो उससे छुटकारा पाने के लिए शनिवार की शाम पीपल (Peepal Remedy) के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही मन ही मन शनिदेव (Shani Dev) का स्मरण करते हुए पीपल की 11 बार परिक्रमा करें. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि-दोष (Shani Dosha Remedy) से छुटकारा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए वरदान है इस 1 पेड़ का बीज, संतान-प्राप्ति की कामना शीघ्र होती है पूरी!
- जब किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष उत्पन्न हो जाता है तो जीवन में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए रोजाना पीपल में जल अर्पित करें. इसके साथ ही काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है.
- कुंडली के शनि दोष से मुक्ति (Shani Dosh ke Upay) पाने के लिए मंगलवार के दिन पीपल के 9 पत्तों को लेकर गंगाजल से अभिषिक्त करें. इसके बाद इन पत्तों पर ‘श्रीराम’ लिखकर इसकी माला तैयार कर लें. इसके बाद इस माला को किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी को अर्पित करें.
यह भी पढ़ें: Puja Vastu Tips: पूजा-स्थल पर भूल से भी ना रखें ये चीजें, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन
- पितृ दोष के साथ-साथ शनिदोष की शांति के लिए पीपल का एक पत्ता लें. इसके बाद उसे गंगाजल से साफ करें और उस पर केसर से ‘श्रीं’ लिखकर अपने पर्स में रख लें. मान्यता है कि ऐसा प्रत्येक शनिवार (Shaniwar Ke Upay) को करने से चमत्कारिक लाभ होता है.
- शनि दोष (Shani Dosha) और पितृ दोष (Pitra Dosha) से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को दूध और गुड़ का मिश्रण बना लें. इसके बाद इसे पीपल की जड़ में अर्पित करें. ध्यान रहे कि ऐसा करते हुए शनि मंत्र ‘शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना जरूरी है. इस मंत्र का 21 बार जाप करेंगे तो बेहतर होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
इंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
20 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines