हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इसलिए हम अपने पिछले जन्म को याद नहीं रख पाते?

विज्ञापन

Past Life Regression: कई बार हम सुनते हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को उनका पिछला जन्म याद आ जाता है। अक्सर ऐसे बच्चे जैसे-जैसे बड़े होने लगते हैं, उनकी पूर्वजन्म की याददाश्त जाने लगती है। हालांकि आज तक इस बात को पूरी तरह से नहीं समझा जा सका है कि ऐसा क्यों होता है?

न केवल हिंदू धर्म वरन कई अन्य प्राचीन धर्मों में भी पुनर्जन्म को मान्यता दी गई है। यदि विज्ञान की बात करें तो विज्ञान इसे एक ऐसी चुनौती मानता है जिसे सुलझाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यद्यपि विज्ञान इस बात का जवाब देने का प्रयास अवश्य करता है कि हम पिछले जन्म की बातें भूल क्यों जाते हैं।

यह भी पढ़ें: आप भी करें हनुमानचालिसा का यह उपाय, बजरंग बली सुनेंगे आपकी हर अर्जी

विज्ञापन

विज्ञान के अनुसार हमारे दिमाग की संरचना तथा कार्यपद्धति कुछ इस प्रकार बनी हुई है कि हम पिछली यादों को हमेशा स्मरण नहीं रख सकते। अक्सर दिमाग में नई यादें बनती जाती हैं और पुरानी भूलते जाते हैं। इससे दिमाग पर अनावश्यक यादों का बोझ भी नहीं पड़ता और वह अच्छे से काम करता रहता है।

पिछले जन्मों की पीड़ा से मिलती है मुक्ति

यदि किसी व्यक्ति को यह याद आ जाए कि पूर्वजन्म में उसकी मृत्यु किस प्रकार हुई थी तो वह इस जन्म में भी खौफ में जीता रहेगा। वस्तुत: व्यक्ति अपने दुख और पीड़ा से मुक्ति पाना चाहते हैं। यह भी एक कारण है कि जिन छोटे बच्चों को अपना पिछला जन्म याद है, वे भी बड़े होने पर उसे भूल जाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

आपको भी याद आ सकता है पिछला जन्म, जानिए कैसे (Past Life Regression)

वर्तमान समय में सम्मोहन विद्या को पूर्वजन्म की याद दिलाने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। आज भी बहुत से लोग इस विद्या का उपयोग कर लोगों को उनके पिछले जन्म की याद दिलाते हैं। हालांकि यह जानने का कोई निश्चित तरीका नहीं है कि जो कुछ उनको याद आया है, वो सत्य है या नहीं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola