Parivartini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, साल में 24 एकादशी आते हैं, जिनका अपना-अपना विशेष महत्व होता है। उन्हीं 24 एकादशी में से एक है परिवर्तिनी एकादशी, जिसकी अपनी एक अलग ही महत्व होता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिससे वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना को पूर्ण करते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु निद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिसे करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं, जिसे भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कौन से कार्य करना चाहिए और कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।
परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर करें ये कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस दिन इन कार्यों को करता है, उस पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन, रोली, अक्षत, पीले फूल, तुलसी की मंजरी, ऋतु फल और धूप-दीप आदि अर्पित करना चाहिए।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन गीता का पाठ, सहस्त्रनाम का पाठ और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में ब्राह्मण-भोज कराना क्यों हैं जरूरी, जानें इसके नियम; वरना पितर हो जाएंगे नाराज
- परिवर्तिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम
- इस दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए।
- जो जातक व्रत करते हैं, उन्हें इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पाप करने से बचना चाहिए।
- ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता-पिता, गुरु या किसी अन्य व्यक्ति का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति के लिए घर में लाएं इस 1 धातु का कछुआ, जानें रखने के सही नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines