---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

परशुराम जयंती से सोने जैसी चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन की कमी होगी दूर

28 अप्रैल को शनि और बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल रहे हैं, वहीं साल 2025 में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती के दिन 29 अप्रैल को 4 शुभ योगों का महासंयोग हो रहा है। आइए जानते हैं, इससे किन 5 राशियों की किस्मत संवरने के योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार परशुराम जयंती मंगलवार 29 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को वैदिक ज्योतिष के दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि और बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल रहे हैं। सोमवार 28 अप्रैल को सुबह 07:52 AM बजे शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसी दिन शाम में 06:58 PM बजे बृहस्पति भी मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

बता दें कि एक ही तिथि में शनि और गुरु का नक्षत्र में बदलाव ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक महत्व रखता है। वहीं, 29 अप्रैल को यानी परशुराम जयंती के दिन सौभाग्य और शोभन योग का संयोग हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन न केवल सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है बल्कि त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। इन सब योग-संयोग का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन इससे 5 राशियों की किस्मत संवरने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय धन लाभ, पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। गुरु का प्रभाव शिक्षा, संतान और निवेश के मामलों में सफलता दिला सकता है। साथ ही दोनों ग्रहों का वर्तमान गोचर भी आपके लिए सकारात्मक फल प्रदान करने वाला रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

परशुराम जयंती के दिन के शुभ योगों के संयोग से मिथुन राशि वालों को करियर में उन्नति और नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। गुरु की कृपा से शिक्षा और संतान संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। कर्मफल के स्वामी शनि का गोचर भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गुरु की उपस्थिति शिक्षा, संतान और निवेश के क्षेत्रों में शुभ परिणाम लाएगी। व्यापारिक लेनदेन से अच्छा लाभ होने के योग हैं। इन दोनों ग्रहों यानी शनि-गुरु का गोचर आपकी योजनाओं को सफल बनाने में मदद करेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए विवाह और साझेदारी के क्षेत्र में शुभ संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में लाभ और साझेदारियों से उन्नति के योग बन रहे हैं। गुरु के प्रभाव से शिक्षा और संतान संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी और निवेश से लाभ होने की संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों के काम में विस्तार हो सकता है। शनि का नक्षत्र परिवर्तन का गोचर भी अनुकूल रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खर्चों में वृद्धि, मानसिक तनाव और अधिक परिश्रम की आवश्यकता महसूस हो सकती है। हालांकि, गुरु की कृपा से शिक्षा, संतान और निवेश के मामलों में राहत और सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। शनि का गोचर भी परिस्थितियों को संतुलित करने में सहायक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 27, 2025 06:12 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola