हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Papankusha Ekadashi 2023: आज है पापांकुशा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Papankusha Ekadashi 2023: पापांकुशा एकादशी का व्रत आज रखा जा रहा है। तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

विज्ञापन
Papankusha Ekadashi

Papankusha Ekadashi 2023 Date: आज यानी 25 अक्टूबर दिन बुधवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में पापांकुशा एकादशी व्रत का बहुत ही अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन व्रत रखता है, उससे भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं, साथ ही जातक को धन-दौलत, सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत को करने से सारे पाप नाश हो जाता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं पापांकुशा एकादशी व्रत की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

पापांकुशा एकादशी शुभ तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का 25 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार यानी आज है। एकादशी की शुरुआत 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट से हुई थी और आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत आज रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर 100 साल बाद बना ग्रहों का महासंयोग, 3 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख

विज्ञापन

पापांकुशा एकादशी की पूजा विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी के दिन प्रात काल उठकर स्नान ध्यान करें। साथ ही स्वच्छ वस्त्र धारण करें और साथ में व्रत का संकल्प लें।

इसके साथ ही पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु का विधिपूर्वक की पूजा करें। साथ ही धूप-दीप और फल, फूल अर्पित करें। इसके बाद द्वादशी के दिन प्रात काल उठकर स्नान करें और पूजा करें।

विज्ञापन

उसके बाद सात्विक भोजन बनाकर किसी पंडित जी को भर पेट भोजन कराए और यथा शक्ति दान दक्षिणा देकर विदा करें।

उसके बाद ही व्रत का पारण करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एकादशी व्रत पर इन 9 राशियों को मिलेगा विष्णु भगवान का आशीर्वाद

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola