Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर 100 साल बाद बना ग्रहों का महासंयोग, 3 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख

Karwa Chauth 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ पर 100 साल बाद ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। तो आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं।

Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023

Maha Sanyog In Karwa Chauth 2023: सनतान धर्म में करवा चौथ का बहुत अधिक महत्व होता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है साथ ही उनके सुख-समृद्धि की कामना भी करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस साल करवा चौथ पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ के दिन मंगल, बुध और सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। शास्त्र के अनुसार, इन योगों के अलावा शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही शनि के कारण शश राज योग भी बन रहा है। कहा जाए तो करवा चौथ के दिन ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं करवा चौथ पर किन-किन राशियों को लिए लाभ प्राप्त होने वाला है।

विज्ञापन

तीन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि (Aries Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दिन जातक को अचानक धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार में धन का लाभ होगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको बहुत जल्द सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही घर में धन की बढ़ोतरी के कई सारे योग भी बन रहे हैं। चारों ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

ग्रहों के महासंयोग से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक कारोबार में धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही नए कारोबार में आगे बढ़ने के कई सारे मौके भी मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक को अचानक धन कमाने के कई सारे मौके भी मिल सकते हैं। साथ ही घरवालों की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी धन का लाभ होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ फल लेकर आएगा। जातक के जीवन में धन और करियर में तरक्की मिलने के कई सारे योग बन रहे हैं। साथ ही धन कमाने के कई सारे मौके भी मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि और नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए करवा चौथ बहुत ज्यादा धन का मुनाफा ले कर आ सकता है। जातक के आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ