---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

जून में बनेगा साल का सबसे खतरनाक योग, जब केतु पर पड़ेगी 5 राशियों की दृष्टि, जानें अपना राशिफल

June 2024 Rashifal: कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति सही नहीं होने से जीवन पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। जून 2024 में केतु ग्रह पर 5-5 ग्रहों की तिरछी दृष्टि होने से केतु के प्रभाव में विचलन होने के योग हैं। आइए जानते हैं, इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

---विज्ञापन---

June 2024 Rashfal: जून 2024 में वृषभ राशि में एक साथ पांच-पांच ग्रहों का संयोग हो रहा है। इस संयोग से बने पंचग्रही योग का कुंडली के केतु ग्रह पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है, क्योंकि वृषभ राशि में बैठे सभी ग्रहों की तिरछी दृष्टि केतु पर पड़ेगी। इसका सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि:

धन की आमद धीमी रहेगी, जिससे खर्चों को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में लाभ कम होने के योग हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन संभल कर चलाएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:

रुके हुए काम में थोड़ी प्रगति हो सकती है। व्यापार में विस्तार हो सकता है, लेकिन अभी लाभ की आशा न रखें। स्वास्थ्य थोड़ा मंद रहेगा, खानपान पर ध्यान पर रखने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि:

बेरोजगारों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रोजेक्ट से स्टूडेंट्स के टैलेंट की पहचान बढ़ेगी, उन्हें अवार्ड मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो संभवतः सफल न हो, इससे तनाव बढ़ सकता है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

आय के नए स्रोत बनने से मानसिक शांति में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदार के सहयोग से लाभ होने के योग हैं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अभी कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग नहीं हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी टेंशन बनी रह सकती है

सिंह राशि:

कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। व्यापार में भागीदारी बढ़ने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। किसी से विवाद होने के योग हैं, वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा मामला पुलिस तक पहुंच सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, रोगों से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि:

नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन की संभावना है, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक विकास होगा। पारिवारिक का सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के सहयोग से घर की समस्याएं सुलझ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि:

आपकी सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। कठोर परिश्रम से नए अवसरों को सफल बनाने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी, जो नई पहचान दे सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि:

किसी नए व्यापार के शुरू होने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत को एक नई दिशा मिलेगी। शिक्षा से जुड़े जातकों के रिसर्च में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों की सहायता से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। घर में कोई बड़ा आयोजन हो सकता हैं।

धनु राशि:

आपका समय बहुत अनुकूल नहीं है, धीरज और संयम से काम लेना होगा। बचत करने की प्रवृत्ति विकसित होगी, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत चिंता का कारण बनेगी। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दवाब बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि:

परिवार में लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। अभी कोई नया लोन लेने बचें, क्योंकि बाद में वह समस्या बन सकती है। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी घटना से अति-भावुक हो सकते हैं, जो मन में वैराग्य पैदा करेगा

कुंभ राशि:

नौकरी का दबाव कम होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यह समय पुरानी आदतों और विचारों को छोड़ने के लिए उत्तम है। नए बदलाव से जीवन में लाभ हो सकता है। मैरिड लाइफ में शांति रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के जिम्मेदार हैं ये 3 ग्रह, जानें मधुमेह कंट्रोल करने के ज्योतिषीय उपाय

मीन राशि:

नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहने की विशेष आवश्यकता है, किसी प्रोजेक्ट में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। काम में देरी और गतिरोध से तनाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़ जातकों पर लांछन लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Shani Ratna: बस पहन लें 3 शनि रत्न, चमक उठेगी किस्मत, बरसने लगेगी शनिदेव की कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 23, 2024 02:48 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola