Panchank Yog: ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार, जब कोई दो ग्रह अपने क्रांतिवृत्त पर एक-दूसरे से 72° की दूरी पर स्थित होते हैं, तो यह कोणात्मक दूरी 360 डिग्री का पांचवां भाग होती है. इसलिए इस कोणीय स्थिति को पंचांक योग कहा जाता है. यह एक शुभ योग है, किसी ग्रह के पंचम भाव मैं विराजमान होने के जैसा फल देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई, 2026 की देर शाम से शुक्र और शनि इसी फलदायी योग का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि चूंकि शुक्र भोग-विलास और शनि अनुशासन के कारक ग्रह हैं, इसलिए इस योग का फल ग्रहों के अनुसार प्राप्त होगा. इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर 5 राशियों के जातकों पर होगा, जो धन, वैभव, करियर में स्थिरता और सामाजिक सम्मान से जुड़ा होगा, लेकिन यह धीरे-धीरे ही प्राप्त हो पाएगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र-शनि का पंचांक योग वृषभ राशि के जातकों के लिए एक उत्तम समय आने के संकेत दर्शा रहा है. जातकों की धन संबंधी समस्याएं खत्म हो सकती हैं. आर्थिक सबलता से सभी कार्यों पर असर होगा. लंबित पड़ी योजनाएं अब फिर से शुरू हो सकती हैं. सपनों को नए पंख लग सकते हैं. पुराने इनवेस्टमेंट से भी खूब लाभ होने के योग हैं. कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता हैं. नौकरीपेशा जातक तनाव से मुक्त रहेंगे क्योंकि क्वालिटी और क्वान्टिटी दोनों बेहतर होगी. मैरिड लाइफ में ठहराव रहेगा, लेकिन दिन रोमांटिक होंगे. स्टूडेंट्स जातक को किसी कार्यक्रम में लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Money Manifestor Zodiac Signs: ये राशियां कहलाती हैं ‘मनी मेनिफेस्टर’, बिना मेहनत ‘जुगाड़’ से खींच लाते हैं पैसा‘
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का यह योग गोल्डन टाइम को शुरू करने वाला साबित हो सकता है. उनके सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा जातकों के करियर में आर्थिक लाभ के योग हैं, जो जीवन को एक नई गति देने वाला साबित हो सकता है. लोग आपकी लीडरशिप क्वालिटी से बेहद प्रभावित होंगे. कारोबार और उद्योग-धंधे से जुड़े लोगों के लिए यह लाभ अर्जित करने sका समय है. धन कमाने के नए अवसर सामने आएंगे. आपकी छवि मजबूत हो सकती है. बेरोजगारों को भी अच्छे मौके मिलेंगे. स्टूडेंट जातकों एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार प्राप्त होगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह पंचांक योग आर्थिक प्रगति और जीवन में स्थिरता का संकेत दर्शा रहा है. घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा. बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही मुश्किलें खत्म हो सकती हैं. नौकरीपेशा जातकों को भी परेशानियों से राहत मिल सकती है. आय के नए स्रोत सामने आने से मन का उत्साह डबल रहेगा. प्रमोशन होने की चर्चा हो सकती है. आपको हर काम में मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य में बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: Dwidwadash Yog: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से पहले बनेगा ‘द्विद्वादश योग’, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का यह पंचांक योग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों के करियर में स्थिरता आने के योग बन रहे हैं, क्योंकि आर्थिक मजबूती मिलेगी. इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे. अटके कार्य पूरे होंगे. लोगों के कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. नौकरी चेंज करने वाले लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में प्लानिंग से काम पूरे होंगे. सफलता की दर दुगुनी होगी. कोर्ट में चल रहा कोई मामला निपट सकता है. लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा. न केवल फैमिली बल्कि सोशल लेवल पर आपकी प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों लिए यह योग उनका भाग्योदय करने वाला साबित हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे और स्थायी रूप से. आर्थिक मामलों में राहत मिलन से मन प्रसन्न रहेगा. किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा या कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है. जॉब में काम रिजल्ट आपके मेहनत के अनुरूप ही रहेगा, लेकिन आपके काम की तारीफ हो सकती है. व्यापार में कोई नई डील हो सकती है, जो बाद काफी लाभकारी साबित हो सकती है. स्टूडेंट जातकों को नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है.सोशल लाइफ में सब ठीक रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines