हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchak November 2022: इस दिन लगेगा पंचक, अगले 5 दिन भूल से भी न करें शुभ कार्य अन्यथा होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

Panchak November 2022: खगोलविद्या की गणना के अनुसार चन्द्रमा एक माह में सभी 27 नक्षत्रों तथा 12 राशियों में भ्रमण करता है। चन्द्रमा जब 5 अंतिम नक्षत्र धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती में आता है तो उसे अशुभ माना जाता है। चन्द्रमा के इन पांच नक्षत्रों में आने को ही पंचक कहा जाता है। ज्योतिष में पंचक में कोई भी शुभ एवं धार्मिक कार्य करने की मनाही की गई है।

29 नवंबर से शुरू होगा अग्नि पंचक (Panchak November 2022)

ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार नवंबर माह में 29 नवंबर 2022 (मंगलवार) को पंचक शुरू हो रहे हैं। पंचक शाम को 7.51 बजे आरंभ होगा तथा इसका समापन 4 दिसंबर 2022 (रविवार) को शाम 6.16 मिनट पर होगा। मंगलवार को शुरू होने के कारण इस पंचक को अग्नि पंचक कहा गया है। इस पंचक में कई तरह के धार्मिक कार्यों को करने की मनाही की गई है। जानिए इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

यह भी पढ़ें: Budh Ka Gochar: 3 दिसंबर से इन 5 राशियों पर बुध होगा मेहरबान, देगा सब कुछ

विज्ञापन

अग्नि पंचक में भूल कर भी न करें ये काम

  • ज्योतिषाचार्य एम.एस. लालपुरिया के अनुसार अग्नि पंचक में आग लगने का भय होता है। इसलिए इस समय अग्नि, विद्युत और इसी तरह की दूसरी चीजों से संबंधित काम बहुत संभलकर करने चाहिए। खास तौर पर ऐसी कोई भी कार्य जो मंगल ग्रह से संबंध रखता हो, में सावधानी रखनी चाहिए।
  • इस पंचक के दौरान व्यक्ति को नए कोर्ट केस करने अथवा कानूनी वाद-विवादों में उलझने से भी बचना चाहिए। यदि पहले से कोई केस चल रहा है तो उनसे संबंधित कार्य अग्नि पंचक में किया जा सकता है।
  • पंचक के दौरान नए मकान की नींव रखना, नया प्रोजेक्ट/ कार्य शुरू करना अथवा नया व्यापार या नई जॉब शुरू करने से बचना चाहिए। ऐसे कामों में हानि होने की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: पर्स में रखें ये एक चीज तो बन सकते हैं करोड़पति

अग्नि पंचक (Panchak November 2022) में करें ये उपाय

  • यदि किसी कारणवश आपको पंचक में कोई शुभ कार्य करना ही पड़े तो इसके लिए उपाय करने चाहिए। यदि आप मकान की छत डलवा रहे हैं या मकान में कोई काम करवा रहे हैं तो कार्य शुरू करने के पहले मजदूरों को मिठाई खिलाएं।
  • यदि शादी अथवा विवाह के लिए दहेज का सामान या अन्य आवश्यक सामान खरीदना है तो उसके पहले गायत्री मंत्र का हवन करवाएं। इससे पंचक (Agni Panchak) का दोष दूर हो जाएगा।
  • मान्यता है कि अग्नि पंचक के दौरान मृत्यु होने पर उस घर में लगातार 5 लोगों की मृत्यु होती है। इस अशुभ स्थिति को टालने के लिए शव दहन के समय 5 अलग से पुतले बना कर पहले उन्हें जलाना चाहिए। इसके बाद शव को जलाने से पंचक का दोष दूर (Panchak Ke Upay) हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola