---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Panchak 2023: सोमवार से राज पंचक शुरू, भूलकर भी न करें ये कार्य, उठानी पड़ सकती है हानि

Panchak 2023: जब चन्द्रमा घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्रों में रहता है तो उसे पंचक कहा जाता है। खगोलीय गणना के अनुासर चन्द्रमा इस समय कुंभ तथा मीन राशि में गोचर करता है। नक्षत्रों और चन्द्रमा के संयोग से बनने वाले पंचकों को अशुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें: Kaalsarp […]

---विज्ञापन---

Panchak 2023: जब चन्द्रमा घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्रों में रहता है तो उसे पंचक कहा जाता है। खगोलीय गणना के अनुासर चन्द्रमा इस समय कुंभ तथा मीन राशि में गोचर करता है। नक्षत्रों और चन्द्रमा के संयोग से बनने वाले पंचकों को अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम

---विज्ञापन---

फरवरी माह में 20 फरवरी 2023 से पंचक लग रहे हैं। इसी दिन सोमवती अमावस्या भी है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार पंचक में सभी तरह के शुभ कार्यों को टाला जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अशुभ प्रभाव झेलना पड़ सकता है। यही कारण है कि पंचकों में सभी प्रकार के धार्मिक कार्य व शुभ कार्य टाले जाते हैं।

कब तक रहेगा पंचक (Panchak 2023 Dates)

पंचांग के अनुसार पंचक 20 फरवरी 2023 को सुबह 1.14 बजे आरंभ होगा। इसका समापन 24 फरवरी 2023 को सुबह 3.44 बजे होगा। इस प्रकार अगले पांच दिनों तक इनका प्रभाव रहेगा। सोमवार से आरंभ होने के कारण इस पंचक को राज पंचक भी कहा जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज ही करें Vastu के ये उपाय, जमकर आएगी नींद, कमाएंगे खूब पैसा भी

पंचक में न करें ये गलतियां

यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट या काम स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो पंचक के दौरान भूल कर भी ऐसा न करें। ऐसा करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यही नहीं, इसके कारण आपको जबरदस्त आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। अत: सावधान रहें। जो कार्य पंचक आरंभ होने से पहले से चल रहे हैं, उन्हें आप कंटीन्यू कर सकते हैं। या फिर पंचक के बाद ही किसी शुभ मुहूर्त में नए कार्य आरंभ करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 19, 2023 12:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola