Palmistry Tips: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली को देख कर भूत, भविष्य और वर्तमान बताया जाता है। हमारी हथेली में अलग-अलग रेखाएं, शंकु, क्रॉस, सर्किल जैसे कई सारे निशान होते हैं। ये निशान अथवा रेखाएं कहां और किस स्थिति में हैं, इसी के आधार पर व्यक्ति का भाग्य जान सकते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद सभी निशान पूरी तरह शुभ या अशुभ नहीं होते हैं। किसी भी निशान के शुभ-अशुभ फल का पता इससे चलता है कि वह कहां पर हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि हथेली में क्रॉस होने पर क्या होता है।
यह भी पढ़ें: Love Compatibility: इन 4 राशियों के लड़के-लड़कियां होते हैं रोमांटिक, ऐसी होती हैं इनकी इच्छाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार क्रॉस देता है ऐसा फल (Palmistry Tips and X Sign in Hand)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार क्रॉस के निशान को अशुभ माना गया है। यह जिस भी पर्वत पर होता है, उसके फल को अशुभ कर देता है। परन्तु गुरु पर क्रॉस का होना व्यक्ति को भाग्यशाली बना देता है।
- शनि पर्वत पर क्रॉस हो तो ऐसा निशान व्यक्ति के जीवन में किसी आकस्मित दुर्घटना का संकेत देता है। ऐसे लोगों को संभलकर गाड़ी चलानी चाहिए।
- सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के मान-सम्मान को कम करता है। ऐसे लोगों को अथक प्रयासों के बाद भी दूसरों की प्रशंसा नहीं मिलती है। इसलिए यहां इस निशान का नहीं होना ही शुभ कहा गया है।
- बुध पर्वत पर क्रॉस होना व्यक्ति की बुद्धि को प्रभावित करता है। बुध पर क्रॉस के निशान वाले लोग कई बार जल्दबाजी के चलते गलत निर्णय ले लेते हैं, जिसके कारण वे समस्याओं में फंस जाते हैं।
- यदि शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को सौभाग्य और सुख से वंचित कर देता है। ऐसे व्यक्ति के प्रेम संबंध बीच में ही टूट जाते हैं। उनकी इच्छाएं भी अधूरी ही रहती हैं।
यह भी पढ़ें: जल्द महंगे होंगे सोना-चांदी, बॉलीवुड भी बदलेगा, शुक्र कराएगा शेयर मार्केट से कमाई
क्रॉस का निशान यहां देता है शुभ फल (cross sign in hand in hindi)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। वह धार्मिक, पढ़ा-लिखा तथा धीर-गंभीर स्वभाव वाला होता है। वह जो चाहता है अपने परिश्रम के दम पर पा लेता है।
इसी तरह मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच क्रॉस हो तो इसे भी शुभ माना गया है। जिसके हाथ में ऐसा निशान हो, उसे आने वाले संकटों का पहले ही अंदाजा हो जाता है। ऐसे लोगों पर दैवीय आशीर्वाद होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoVideo: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
22 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines