हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shankh Yoga: हथेली में है अगर ये 1 निशान, तो नहीं होगी धन-दौलत की कमी! अभी चेक कर लें

विज्ञापन
हथेली में है अगर ये 1 निशान, तो नहीं होगी धन-दौलत की कमी! अभी चेक कर लें

Shankh Yoga: हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में हथेली में मौजूद विभिन्न प्रकार की रेखाओं के अध्ययन किया जाता है. हथेली की रेखाओं (Palm Lines) के अध्ययन के आधार पर ही भविष्य कथन किए जाते हैं। इसके साथ हथेली में मौजूद कुछ विशेष चिह्न भी भाग्य को मजबूत बनने का काम करते हैं। हथेली में मुख्य रूप से तीन प्रकार की प्राइमरी रेखाएं (Primary Lines in Hand) होती हैं। जिनमें जीवन रेखा (Life Line), मस्तिष्क रेखा (Brain Line) और हृदय रेखा (Heart Line) शामिल है। इसके अलावा भी हथेली में कुछ खास रेखाएं होती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मौजूद भाग्य रेखा, शनि रेखा, सूर्य रेखा भी खास होती है. हथेली की भाग्य रेखा से व्यक्ति के भाग्य का पता चलता है। कोई अपने जीवन में कितना भाग्यशाली होगा या उसे भाग्य किस हद तक साथ देगा, इसके बारे में भाग्य रेखा बताती है। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों की मानें तो हथेली में शंख योग (Hatheli Mein Shankh Yoga) होने से धन दौलत की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि हथेली में शंख योग कैसे बनता है और यह कहां मौजूद होता है।

हथेली में कैसे बनता है शंख योग? | Shankh Yoga in Palm

हथेली में शंख योग कुछ खास परिस्थितियों में बनता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो जिनकी हथेली में शुक्र पर्वत का क्षेत्र उभरा और विस्तृत हो, साथ ही उस स्थान से एक रेखा सीधा शनि और सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे में शंख योग बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिनकी हथेली में यह खास योग मौजूद होता है, उसके जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं होती है।

शंख योग से क्या होते हैं लाभ | Benefits of Shankh Yoga

हथेली में शंख योग शुक्र क्षेत्र में मौजूद होता है। माना जाता है कि हथेली में इस खास चिह्न के होने से जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा हथेली में इस योग के होने से सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। मान्यता है यह योग जिनकी हथेली में मौजूद होता है उसके जीवन में कर्ज की भी समस्या नहीं होती है। ऐसे लोग नौकरी और व्यापार में भी खूब तरक्की करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद सूर्य की राशि में बना ये दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा!

मिलती है बेशुमार धन-दौलत!

ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना गया है कि जिन लोगों के हाथ में शंख पर्वत होता है, वे लोग जीवन के सभी भौतिक सुख पाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। इसके अलावा ये लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। कहते हैं कि ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहते हैं. किसी भी परेशानी का हल आसानी से निकाल लेते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(sapns2)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola