हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Palm Reading Tips: हाथ की ये रेखा कहलाती है 'ब्रेकअप लाइन', पार्टनर से मिलता है बार-बार धोखा

Palm Reading Tips: हस्तरेखा शास्त्र में ‘ब्रेकअप लाइन’ हाथ की रेखाओं की खास स्थिति से जुड़ी मानी जाती है. आइए जानते हैं, ये रेखाएं कौन-सी हैं, कहां होती है और क्या-क्या बतलाती हैं?

विज्ञापन

Palm Reading Tips: हाथ की रेखाएं हमेशा से लोगों की जिज्ञासा का विषय रही हैं. रिश्तों और प्रेम जीवन को लेकर भी हस्तरेखा शास्त्र में कई संकेत बताए जाते हैं. इन्हीं में एक चर्चा में रहने वाली रेखा है जिसे आम बोलचाल में ‘ब्रेकअप लाइन’ कहा जाता है. यह कोई अलग रेखा नहीं, बल्कि विवाह रेखा और हृदय रेखा की खास स्थितियों से जुड़ी मानी जाती है. आइए जानते हैं, ये रेखाएं और क्या-क्या राज उजागर करती हैं?

कहां होती है यह रेखा?

कनिष्ठा उंगली के नीचे, हथेली के किनारे पर छोटी क्षैतिज रेखाएं दिखती हैं. इन्हें विवाह या प्रेम रेखा कहा जाता है. जब यही रेखाएं टूटी, धुंधली या नीचे झुकी दिखें, तो इन्हें ब्रेकअप का संकेत माना जाता है.

टूटी हुई विवाह रेखा का मतलब

यदि यह रेखा बीच से कटी हो या दो हिस्सों में बंटी नजर आए, तो इसे रिश्ते में रुकावट का संकेत माना जाता है. ऐसे में प्रेम संबंध लंबे समय तक स्थिर नहीं रहते, ऐसा माना जाता है.

विज्ञापन

नीचे झुकती रेखा के संकेत

जब विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर झुकती है, तो इसे भावनात्मक दबाव और निराशा से जोड़कर देखा जाता है. यह स्थिति रिश्ते में दूरी या गलतफहमी बढ़ने का इशारा मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Palm Reading Tips: महिलाओं की हथेलियों के ये चिह्न बनाते हैं उन्हें सफल, धनी और आत्मनिर्भर

विज्ञापन

हृदय रेखा पर निशान

हथेली के ऊपरी हिस्से में मौजूद हृदय रेखा पर छोटे कट, क्रॉस या द्वीप जैसे निशान हों, तो यह भावनात्मक अस्थिरता का संकेत समझा जाता है. ऐसे लोग रिश्तों में ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं.

धुंधली और कई रेखाएं

यदि विवाह रेखा साफ न होकर हल्की या धुंधली दिखे, तो इसे प्रेम में अनिश्चितता का संकेत माना जाता है. वहीं बहुत सारी छोटी रेखाएं होना रिश्तों में उलझन और बार-बार बदलाव की ओर इशारा कर सकता है.

विज्ञापन

द्विशाखित रेखा का अर्थ

अगर विवाह रेखा आखिर में कांटे की तरह दो भागों में बंट जाए, तो इसे मतभेद और अलगाव का संकेत माना जाता है. यह स्थिति अक्सर विचारों के टकराव से जोड़ी जाती है.

ये भी पढ़ें: Bhagyashali Ratna: कौन-सा रत्न दिलाता है बिजनेस में तरक्की और अपार धन, कहलाता है ‘मर्चेंट स्टोन’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola