Numerology: इन 4 तारीखों को जन्मे व्यक्ति होते हैं विश्वास के पक्के, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक शास्त्र में मूलांक को सबसे अधिक महत्व दिया गया है, जिसका संबंध किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से होता है। आइए जानते हैं, मूलांक 2 और उससे संबंधित 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों के गुण और विशेषताएं क्या होती हैं?

life-path-two-personality-mulank
विज्ञापन

Numerology: न्यूमेरोलॉजी वास्तव में एक बहुत ही रोचक और विस्मयकारी विज्ञान है। यह एक ऐसी पद्धति है जिसमें व्यक्ति के जीवन को संख्याओं से जोड़कर उसके व्यक्तित्व, गुण, दोष, भविष्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त ऐसे-ऐसे खुलासे करता है कि लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। बता दें कि न्यूमेरोलॉजी यानी अंक शास्त्र में जन्मतिथि के अंकों को जोड़ कर मूलांक निकाला जाता है, जो एक सिंगल यानी इकाई अंक होता है।

यहां जिन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 है। अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीखों को इन दुनिया में आए लोगों का मूलांक 2 होता है। बता दें कि जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति की राशि होती है और उस राशि के स्वामी होते हैं, उसी प्रकार अंक शास्त्र हर व्यक्ति का मूलांक होता है और ये किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। आइए जानते हैं, मूलांक 2 के स्वामी ग्रह कौन हैं और इस मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों के गुण और विशेषताएं क्या होती हैं।

Advertisment

मन के धनी होते हैं इस मूलांक के व्यक्ति

मूलांक 2 के व्यक्तियों की सोच बेहद सकारात्मक होते है। अपनी सकारात्मक सोच के चलते ये ऐसे जातक (व्यक्ति) मन के धनी होते हैं। कोमल और शांत स्वभाव के होने के कारण ये सबके काफी नजदीक और प्रिय होते हैं। दूसरे लोग जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए इन व्यक्तियों से सीख ले सकते हैं।

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह

इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा क मन का कारक माना गया है, जो मन और विचार को शांत और शीतल बनाए रखने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं।

विश्वास के पक्के होते हैं इन मूलांक लोग

मूलांक 2 के व्यक्ति जिससे जुड़ते हैं, स्थाई तौर पर जुड़ना चाहते हैं। ये दूसरों से पक्की दोस्ती करते हैं। ये लोग जो बात कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। इस मूलांक के लोगों के अंदर सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा होती है। ये लोग दूसरे सुख-दुख आसानी समझ लेते हैं और उनकी सहायता करते हैं।

विज्ञापन

शिव जी की पूजा से होता है लाभ

अंक शास्त्र में मूलांक 2 का स्वामित्व चंद्रमा ग्रह को प्रदान किया गया है। इस ग्रह के स्वामी हैं भगवान शिव। इसलिए मूलांक 2 के व्यक्तियों को महादेव शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के योग बनते हैं।

इस क्षेत्र में होते हैं विशेष सफल

जहां तक करियर और प्रोफेशन की बात है, तो देखा गया है कि मूलांक 2 के लोग चिकित्सा यानी मेडिकल लाइन, लेखन, अभिनय, पशुपालन और डांस जैसे क्षेत्रों में काफी नाम कमाते है। इन फील्ड्स से इन्हें काफी धन और शोहरत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ