---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: देरी से विवाह करती हैं इन 3 तारीखों को जन्मी लड़कियां, ऐसा होता है इनका लव अफेयर

Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि की संख्या से प्राप्त मूलांक और ग्रहों के बीच सहसंबंध भी होता है। यहां जिन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों की चर्चा की गई है, उसका मूलांक 8 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 8 होता है और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष या अंक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, मगर हाल के वर्षों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। इस शास्त्र में संख्याओं का सबसे अधिक महत्व है। इसमें जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर एक मूलांक निकाला जाता है। इस मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भाग्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। बता दें कि हर मूलांक किसी न ग्रह से भी संबंधित होते हैं।

मूलांक 8 और जन्म तारीख

यहां जिन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों की चर्चा की गई है, उसका मूलांक 8 होता है। अंक शास्त्र के मुताबिक, 8, 17 और 26 तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामित्व शनि ग्रह को प्रदान किया गया है। इस शास्त्र में इस ग्रह के बारे बताया गया है कि ऐसी लड़कियां मेहनती और तार्किक होती हैं, जो हर काम को सोच-विचार करती हैं। आइए जानते हैं, इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों में क्या गुण और विशेषताएं होती हैं? इनका लव अफेयर कैसा होता है और ये देर से विवाह क्यों करती हैं?

---विज्ञापन---

कर्म पर विश्वास

फोटो: Meta AI

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वाली लड़कियां कर्म में बहुत विश्वास रखती हैं। यह विश्वास उनके स्वभाव का एक अभिन्न हिस्सा है, जो उनके मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि से जुड़ा है। इन लड़कियों में जिम्मेदारी का भी बहुत बोध होता है और साथ ही ये पाने अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं।

---विज्ञापन---

लव अफेयर्स

मूलांक 8 वाली लड़कियां अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें रखती हैं। वे चाहते हैं कि उनका साथी भी उतना ही मेहनती, महत्वाकांक्षी और जिम्मेदार हो जितनी वे खुद हैं। कभी-कभी वे अपने रिश्ते को भी एक लक्ष्य मान लेती हैं। अपेक्षाएं अधिक होने से अक्सर इस मूलांक की लड़िकयों के लव अफेयर्स स्थाई नहीं रहते हैं।

देर से होती है शादी

फोटो: Meta AI

---विज्ञापन---

अंक ज्योतिष की मानें, शनि का प्रभाव होने के कारण मूलांक 8 वाली लड़कियां गंभीर और व्यवहारिक होती हैं। वे अपने जीवन में करियर और अन्य लक्ष्यों को प्राथमिकता देती हैं। अक्सर ये शादी से पहले अपने करियर को स्थापित करना चाहती हैं, जिसके कारण उनकी शादी लगभग 29-30 साल की उम्र में होती है।

जीवन में सफलता

यह देखा गया है कि मूलांक 8 वाली लड़कियां अगर न्याय (Law) के क्षेत्र में जाती हैं, तो उन्हें शानदार सफलता मिलती है। वे पैसों के लेन-देन को भी अच्छी तरह से मैनेज करती हैं। साथ ही, इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करती हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 01, 2024 01:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola