Numerology Tips: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके भविष्य के बारे में कई गुप्त बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा जन्मतिथि में मौजूद नंबरों पर अध्ययन करके, व्यक्ति के व्यक्तित्व और फ्यूचर के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।
शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की जन्मतिथि का टोटल नंबर एक आता है, तो उनका मूलांक 1 होता है। वहीं जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक भी 1 ही होता है। मूलांक 1 के लोगों का स्वभाव सरल और मिलनसार होता है। इसके अलावा उन्हें जीवन में जल्द ही सफलता मिलती है, लेकिन इसके लिए उन्हें सदा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन खास बातों के बारे में, जिन्हें अगर मूलांक 1 के लोग फॉलो करेंगे, तो उन्हें जीवन में जल्द ही कामयाबी मिल सकती है।
सुबह जल्दी उठें
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनको सुबह जल्दी उठना चाहिए। साथ ही रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही। साथ ही कुंडली में ग्रह भी शांत होंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: गायत्री मंत्र से 12 राशियों की चमक जाएगी किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें जपने-सुनने और लिखने के नियम
सूर्य देव की उपासना करें
मूलांक 1 के लोगों को नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसी के साथ उनका आभार जताएं। रोजाना छोटी-छोटी बातों के लिए सूर्य देव को शुक्रिया कहें। अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो जीवन में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें
अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, उन्हें गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है। इसके अलावा नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ती है, जिससे अनहोनी घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
नारंगी रंग की चीजों को करें कैरी
मूलांक 1 के लोगों को अपने पास नारंगी रंग की चीजें रखनी चाहिए। जैसे कि आप अपने हाथ में नारंगी रंग का ब्रेसलेट पहन सकते हैं। इसके अलावा नारंगी रंग का रुमाल, बैग, चप्पल या टॉप्स को कैरी कर सकते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, इससे कुंडली में नवग्रह शांत होंगे, जिससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें- राहु-केतु की चाल बदलने से ये 5 राशियां बनेंगी करोड़पति! सुख-सुविधा और धन-धान्य की नहीं होगी कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines