Shani Ka Mulank 8: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का खास महत्व है, जो कि व्यक्ति की जन्म तिथि ही होती है. इसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से लेकर गलती आदि के बारे में जाना जा सकता है. जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 8, 17 या 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि हैं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में कर्म, न्याय और संघर्ष आदि का दाता माना गया है.
अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 8 वालों की कुछ गलतियां उनके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं उन्हीं 8 गलतियों के बारे में.
आलसी
मूलांक 8 वाले लोग आलसी होते हैं. यदि आलस इनके ऊपर हावी हो जाता है तो ये कुछ भी कार्य नहीं कर पाते हैं, बल्कि हमेशा परेशान रहते हैं.
परिस्थिति से भागना
अक्सर देखा गया है कि मूलांक 8 के लोग परिस्थिति से भागते हैं. ये खुलकर अपनी बातों को व्यक्त नहीं कर पाते हैं, बल्कि अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं.
रिश्तों को नजरअंदाज करना
मूलांक 8 वाले अपने काम के प्रति इतने जुनूनी होते हैं कि अपने रिश्तों को सुधारने के लिए वक्त नहीं दे पाते हैं. इसलिए देखा गया है कि इनका कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता है.
जिद्दीपन
शनि के मूलांक 8 वाले लोग जिद्दी होते हैं. ये अपनी बात को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसके चक्कर में अपनों का दिल भी ये बहुत दुखाते हैं.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
गलत संगत
मूलांक 8 के लोग बहुत जल्दी गलत संगत में फंस जाते हैं, जिससे बाहर निकलना इनके लिए काफी मुश्किल होता है. इसके अलावा ये गलत चीजों के शिकार भी बहुत जल्दी होते हैं.
अकेलापन
मूलांक 8 के लोग जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते हैं. इसके कारण अकेलापन इनके ऊपर हावी रहता है.
बदले की भावना
अक्सर देखा गया है कि मूलांक 8 वालों के अंदर बदला लेने की भावना होती है. ये कई बार बदला लेने की भावना के चक्कर में अपना नुकसान करवा बैठे हैं. साथ ही इनकी मेहनत बेकार जाती है.
शक
मूलांक 8 वाले जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं. ये हर व्यक्ति को शक की नजर से देखते हैं. इसी वजह से कई बार ये दूसरों से पीछे रह जाते हैं और खुद को मुश्किल समय में अकेला पाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines