Numerology Prediction: 9 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन का मूलांक 9 है, जिसके स्वामी मंगल हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 7 है, जिसके स्वामी केतु हैं. अंक ज्योतिष में मंगल और केतु को प्रभाव देने के मामले में एक जैसा माना गया है. जिनके मिलन से व्यक्ति अत्यधिक साहसी, पराक्रमी और विजयी बनाता है. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के भविष्यफल के बारे में.
9 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) के स्वामी सूर्य ग्रह हैं, जिन्हें मंगल ग्रह का मित्र माना जाता है. वहीं, केतु ग्रह सूर्य के शत्रु हैं. ऐसी स्थिति में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. यदि आप सोच-समझकर व बिना जल्दबाजी में कार्य करेंगे तो कुछ कार्यों में सफलता मिलने के भी योग हैं.
9 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल
मूलांक 2 यानी किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वालों के स्वामी चंद्रमा हैं, जो कि केतु के शत्रु और मंगल के न तो दोस्त और न ही दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहने वाला है. कुछ कार्यों में आपको असफलता मिल सकती है, लेकिन जल्दबाजी व बिना सोचे-समझे कार्य करने से नुकसान हो सकता है.
9 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल
किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे यानी मूलांक 3 के लोगों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो कि मंगल और केतु दोनों के मित्र हैं. ऐसे में ये दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन न सिर्फ आपका भाग्य प्रबल रहेगा, बल्कि धन की कमी दूर होने के भी योग हैं. इसके अलावा कुछ बिगड़े काम बन सकते हैं.
9 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल
किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे यानी मूलांक 4 के लोगों के स्वामी राहु हैं, जो कि केतु ग्रह के मित्र हैं. वहीं, मंगल इनका न तो दोस्त और न ही शत्रु है. इस हिसाब से ये दिन मूलांक 4 वालों के लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा. खासकर, ज्ञान में वृद्धि होगी और अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा. इसके अलावा मानसिक शांति मिलने के भी योग हैं.
9 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 यानी किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख पर जन्मे लोगों के स्वामी बुध हैं, जो कि मंगल और केतु के न तो दोस्त और न ही शत्रु हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है तो कुछ कामों के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे.
9 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल
शुक्र ग्रह को मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि केतु के दोस्त हैं. हालांकि, मंगल न इनका दोस्त है और न ही दुश्मन है. ऐसे में ये दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. खासकर, अचानक धन लाभ व बिगड़े काम बनने के योग हैं.
9 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल
केतु के मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) वालों के लिए 9 जून 2026 का दिन अच्छा रहेगा. दरअसल, राहु केतु का दोस्त है, जबकि मंगल न दोस्त और न शत्रु ही Category में आता है. ऐसे में इस दिन न सिर्फ आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी, बल्कि किसी शुभ कार्य में सफलता मिलने की भी संभावना अधिक है.
ये भी पढ़ें- Bhagyank Calculate: डेट ऑफ बर्थ से कैसे निकालें भाग्यांक? जानें मूलांक से कितना है अलग
9 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल
शनि देव को किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख यानी मूलांक 8 का स्वामी माना जाता है, जो कि मंगल के शत्रु और केतु के दोस्त हैं. ऐसे में न लाभ और न ही नुकसान आपको इस दिन होगा. यदि आप ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे तो परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी. इसके अलावा सेहत का भी साथ मिलेगा.
9 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल
मंगल ग्रह के मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) वालों के लिए ये दिन बढ़िया रहने वाला है. बता दें कि मंगल केतु के न तो दोस्त और न ही दुश्मन हैं. ऐसे में इस दिन आपके साहस व नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा. साथ ही करियर में तरक्की व बिगड़े काम बनने के योग हैं.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines