Numerology Prediction 22 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 22 जून 2026 सोमवार का दिन 4 मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. 22 जून के दिन का मूलांक 2+2=4 यानी 4 है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह राहु ग्रह माने जाते हैं. राहु अचानक से लाभ और हानि और भ्रम का कारक माना जाता है. 22 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+2+0+6+2+0+2+6=20 यानी 2+0=2 यानी 2 रहेगा. भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं. चंद्रमा ग्रह को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. इन दोनों का संबंध शत्रु का माना जाता है. इसके कारण अधिकांश लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, कई मूलांक के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आइये इनके बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 22 जून का दैनिक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. सूर्य का चंद्रमा के साथ मित्रता और राहु के साथ शत्रु का संबंध है. चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक शांति मिलेगी. नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. कार्य में सफलता मिलेगी. राहु के कारण धन हानि हो सकती है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा है. मूलांक 2 के लोगों को चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक शांति मिलेगा. आपको माता से सुख की प्राप्ति हो सकती है. राहु के कारण पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. इन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. गुरु ग्रह के राहु और चंद्रमा मित्र हैं. इन लोगों का खास लाभ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. आर्थिक लाभ हो सकता है. काम में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: मंगल गोचर इन 3 राशियों के लिए बनेगा मुसीबत, हो सकता है पैसों का नुकसान
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु का राहु के साथ मित्रता और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. राहु के प्रभाव से अचानक धनलाभ हो सकता है. चंद्रमा के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह के स्वामित्व वाले मूलांक 5 के लोगों पर चंद्रमा और राहु का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा बुध के मित्र हैं. जबकि, राहु के साथ तटस्थ है. ऐसे मे मूलांक 5 के लोगों को चंद्रमा से लाभ होगा. व्यापार में लाभ होगा. आप यात्रा पर जा सकते हैं.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र का राहु के साथ मित्रता और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. इन्हें अचानक से लाभ हो सकता है. रिश्ते में मधुरता आएगी. हालांकि, तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: नखरीले स्वभाव की होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मुश्किल होता है इन्हें मनाना
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों के लिए केतु के प्रभाव से दिन ठीकठाक रहने वाला है. इन्हें धनलाभ हो सकता है. हालांकि, तनाव का सामना भी करने पड़ सकता है. मूलांक 7 के लोगों के लोगों काम में सफलता मिलेगी.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. इन लोगों पर शनिदेव का प्रभाव देखने को मिलता है. शनि का राहु के साथ मित्रता और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मंगल ग्रह मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह हैं. मंगल का चंद्रमा के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन शांत रहेगा. राहु ग्रह मंगल के तटस्थ हैं. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा.
ये भी पढ़ें – Mahesh Navami 2026: 22 या 23 जून, कब है महेश नवमी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.भ
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines