हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 10 जून से खुलेगा इन 3 मूलांक वालों का नसीब, जिंदगी की अड़चनें होंगी दूर

Numerology Prediction: राशि ही नहीं, अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से भी आप अपने आज और कल के दिन के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं. यहां पर सभी मूलांक वालों के 10 जून 2026 के भविष्यफल के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Prediction: 9 जून की तरह 10 जून 2026 का दिन भी अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन का मूलांक 10 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 9 है, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल दोनों को प्रभाव देने के मामले में एक जैसा माना गया है, जिनका मिलन काफी शुभ होता है क्योंकि ये एक-दूसरे के दोस्त हैं. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 10 जून 2026, बुधवार के भविष्यफल के बारे में.

10 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख पर जन्मे लोगों के स्वामी सूर्य हैं, जबकि मंगल इनके दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. बुधवार को न सिर्फ आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि मान-सम्मान में वृद्धि होने के भी योग हैं. इसके अलावा किसी एग्जाम में सफलता मिल सकती है.

10 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

चंद्रमा को मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि सूर्य के मित्र और मंगल के न दोस्त न शत्रु हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. यदि आप किसी काम को पूरा करने व रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

10 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) के स्वामी मंगल देव हैं, जो कि सूर्य के मित्र हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों के आत्मविस्वास में वृद्धि होगी, वहीं कई लोग सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे. इसके अलावा लव लाइफ की कई अड़चनें भी दूर होंगी.

10 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) वालों के स्वामी बुध हैं, जो कि ग्रहों के राजकुमार हैं. बुध सूर्य के मित्र और मंगल न दोस्त न शत्रु हैं. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा न तो खराब रहेगा और न ही अच्छा. हर काम में आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं.

विज्ञापन

10 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) वालों के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो मंगल और सूर्य दोनों के मित्र हैं. इस हिसाब से मूलांक 5 वालों के लिए ये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. इस दिन न सिर्फ आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, बल्कि कामकाज से जुड़े अधूरे काम भी पूरे होंगे. इसके अलावा टूटे रिश्ते जुड़ सकते हैं.

10 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) वालों के स्वामी शुक्र हैं, जो कि मंगल के न दोस्त हैं और न ही दुश्मन हैं. वहीं, सूर्य को शुक्र का शत्रु माना जाता है. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है. बुधवार को आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी. साथ ही सुख-सुविधाओं की कमी का अहसास होगा. इसके अलावा गंभीर चोट लगने के भी योग हैं.

विज्ञापन

10 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि मंगल के शत्रु हैं. वहीं, सूर्य न तो दोस्त और न ही दुश्मन की Category में आते हैं. इस हिसाब ये ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. कुछ कामों को पूरा करने में आपको परेशानी होगी. इसके अलावा प्रेम जीवन में विवाद होंगे और मानसिक अशांति रहेगी.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 2027 में मीन राशि में वापसी करेंगे शनि; ये राशियां करेंगी साढ़ेसाती-ढैय्या का सामना, जानें उपाय

विज्ञापन

10 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि को मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य और मंगल दोनों के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. दिनभर थकान आपके ऊपर हावी रहेगी. साथ ही किसी करीबी दोस्त से झगड़ा हो सकता है. हालांकि, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपका कुछ तनाव कम होगा.

10 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) वालों के स्वामी राहु हैं, जो कि सूर्य और मंगल के दुश्मन हैं. ऐसे में इन लोगों के लिए ये दिन किसी भी मामले में अच्छा नहीं रहेगा. जहां एक तरफ गलत निर्णय लेने के कारण आप तनाव में रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ ऑफिस के काम में कोई गड़बड़ी हो सकती है. साथ ही सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 June 2026: कल मृत्यु पंचक के साथ रहेगा राहुकाल-भद्रा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola