Numerology Prediction 21 September 2026: 21 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह दिन ज्ञान और नैतिकता के साथ इनोवेश और कुछ लीक से हटकर काम करने वाला साबित हो सकता. इस तारीख का मूलांक 2 + 1 = 3 बनता है, जबकि पूरी तारीख यानी 21 – 09 – 2026 का योग 2 + 1 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 22, फिर कुल योग 2 + 2 = 4 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 3 का संबंध बृहस्पति से है, जो ज्ञान, धन, धर्म, संतान, विवाह आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 4 के स्वामी राहु हैं, जो अप्रत्याशित घटनाओं, अचानक योग, तकनीकी काम, इनोवेशन, लीक हटकर काम आदि के कारक हैं.
दूसरी ओर, 21 सितंबर का दिन सोमवार है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. इस प्रकार 21 सितंबर के दिन के उपर गुरु के मूलांक 3 और राहु के भाग्यांक 4 की ऊर्जा के साथ चंद्रमा का भी असर रहेगा. इससे यह दिन इन तीनों ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. अंक ज्योतिष में यह योग दुर्लभ माना गया है. इस दिन की ऊर्जा से सभी मूलांक के जातक प्रभावित होंगे, लेकिन 3 मूलांक के जातकों के लिए यह दिन कुछ खास लाभकारी हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक वाले कौन-से हैं, जिनको धन संकट से मुक्ति मिल सकती है और सफलता के साथ कमाई के मौके भी मिलेंगे.
21 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल
21 सितंबर का दिन मूलांक 2 यानी जिनका जन्मे किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, के लिए मानसिक शांति के साथ आर्थिक लाभ वाला सिद्ध हो सकता है. किसी महिला मित्र की मदद से धन की आमद बढ़ सकती है. जॉब कर रहे लोगों के काम में परफेक्शन रहेगा. लिक्विड बिजनेस यानी डेयरी, पानी, कोल्ड ड्रिंक के काम से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे. ओवरथिंकिंग से बचें. निवेश से पहले किसी अनुभवी आदमी की सलाह लें.
21 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
21 सितंबर का मूलांक भी 3 है, जिससे मूलांक 3 के जातकों के लिए यह दिन अनपेक्षित लाभ का दिन सिद्ध हो सकता है. आपके धन संकट की समस्या दूर हो सकती है. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और मनी फ्लो भी तेज रहेगा. शेयर बाजार से बम्पर रिटर्न मिल सकता है. पिता की मदद से खानदानी जायदाद से भी लाभ हो सकता है. कारोबार में कोई बड़ी कान्ट्रैक्ट मिल सकती है. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा.
यह भी पढ़ें: Salt Intake during Vrat: व्रत और उपवास में नमक से क्यों रखी जाती है दूरी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
21 सितंबर के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल
मूलांक 4 के जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन अप्रत्याशित सफलता का दिन सिद्ध हो सकता है. शेयर मार्केट से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है. आईटी सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिसर्च, गैजेट आदि के काम से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. स्टूडेंट जातकों को कोई इनोवेशन या प्रोजेक्ट उन्हें नई पहचान और धन दिला सकता है. भावुक होकर कोई काम न करें.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines