हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 16 सितंबर से इन 3 मूलांक वालों के लिए बदलेगा समय, अटके काम पूरे होंगे, होगा धन लाभ

Numerology Prediction 16 September 2026: 16 सितंबर 2026 को मूलांक 7, भाग्यांक 8 और बुधवार की अनूठी ऊर्जा का प्रभाव रहेगा, जिससे यह खास अंक योग सभी मूलांकों को प्रभावित करेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए बेहद फलदायी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं जिनके अटके काम बनेंगे और धन लाभ होगा?

विज्ञापन
16 सितंबर का अंक ज्योतिषीय योग 3 मूलांकों की किस्मत बदल सकता है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 16 September 2026: 16 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह इनोवेशन, स्मार्ट वर्क और नई सोच के साथ मान-सम्मान का दिन साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 6 यानी 7 है, जबकि पूरी तारीख यानी 16 – 09 – 2026 का योग 1 + 6 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 26, फिर कुल योग 2 + 6 = 8 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 7 और भाग्यांक 8 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 7 का संबंध केतु से है, जो रहस्य, शोध कार्य, अंतर्ज्ञान, मोक्ष, आध्यात्मिक विकास आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 8 के स्वामी शनि, जो श्रम से सफलता, स्थिरता, कर्म, दृढ़ निश्चय आदि के कारक हैं.

दूसरी ओर, 16 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं. इस प्रकार 16 सितंबर के दिन के उपर केतु के मूलांक 7 और शनि के भाग्यांक 8 की ऊर्जा के साथ बुध का भी असर रहेगा. इससे यह दिन बेहद अनूठा बन गया है. इस प्रकार के इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग का सभी मूलांकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह 3 मूलांक वालों के लिए बेहद फलदायी होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनका समय बदल सकता है और अटके काम बनने के साथ धन लाभ होने के योग हैं?

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

16 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 के जातकों के लिए 16 सितंबर का दिन बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. बिजनेस, बैंकिंग, फायनेंस, आईटी फील्ड से जुड़े आधिक लाभ की स्थिति में होंगे. पार्टनरशिप की बिजनेस में धन के आमद बढ़ेगी. कोई नया कान्ट्रैक्ट साइन हो सकता है. अटके काम पूरे होंगे. आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी. फॅमिली का सहयोग बना रहेगा.

16 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 के लोगों के लिए 16 सितंबर का दिन जीवन में भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला साबित होगा. आर्ट्स, फिल्म, फैशन, मीडिया, लग्जरी सामान, होटल आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. लाइफ पार्टनर से पूरा हेल्प मिलेगा. ससुराल पक्ष से भी मदद मिलेगी. इनकम के नए स्रोत आने से धन की चिंता कम होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: किस नक्षत्र में हुई बीमारी जल्दी नहीं होती है ठीक, पं. सुरेश पाण्डे से जानें रोग की अवधि और उपाय

16 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 7 के लोगों के लिए यह दिन उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है, क्योंकि इस दिन की ऊर्जा आपको बेहद सूट करेगी. आत्मविश्वास एक अलग लेवल पर होगा. फंसा हुआ धन निकल सकता है. रिसर्च, कोडिंग, सॉफ्टवेयर, ज्योतिष, लेखन से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में होंगे. गुरु या मेंटर की मदद से उलझे काम सुलझ जाएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: लिविंग रूम की दीवारों के ये 5 रंग कम करते हैं तनाव, जानें कलर और मूड का वास्तु कनेक्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola