Numerology Personality Traits: यदि आपकी जन्म-तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपका मूलांक 3 है. अंक शास्त्र में इसे गुरु बृहस्पति का अंक माना जाता है, जो सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं. इनके बारे में कहा जाता है कि मूलांक 3 की इन 4 तारीखों में जन्मे लोग लोग सिर्फ सफल नहीं होते, बल्कि अपने जीवन और व्यक्तित्व से दूसरों को प्रेरित करते हैं. लेकिन, उनका जीवन कभी साधारण नहीं होता, हमेशा रोचक, चुनौतीपूर्ण और प्रेरक होता है. आइए जानते हैं, मूलांक 3 से जुड़ी कुछ रोचक और अनसुनी बातें, जो उन्हें औरों से अलग बनाती हैं.
विचारों में चलती है एक पूरी दुनिया
मूलांक 3 वाले लोग देखने में शांत और मधुर स्वभाव के होते हैं, लेकिन उनके मन में विचारों की एक पूरी दुनिया चलती रहती है. किसी भी समस्या को हल करने की उनकी क्षमता अद्भुत होती है. ये लोग सोचने-समझने में माहिर होते हैं और अक्सर दूसरों के लिए निर्णय लेने में मार्गदर्शक बन जाते हैं.
बनाते हैं सफलता की नई मिसाल
मूलांक 3 वाले व्यक्ति शिक्षा में गहरे होते हैं. ये सिर्फ किताबों के विद्यार्थी नहीं होते, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने में भी माहिर होते हैं. शिक्षक, लेखक, वकील, जज या बिजनेसमैन इन क्षेत्रों में ये सफलता की नई मिसाल बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: Fish Aquarium Vastu: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें फिश एक्वेरियम, कभी नहीं होगी धन की कमी
35 की उम्र के बाद पाते हैं जबरदस्त सफलता
इन लोगों का शुरुआती वर्षों में संघर्ष आम होता है, लेकिन 35 वर्ष की उम्र के बाद ये लोग अपने जीवन में सफलता की लंबी छलांग लगाते हैं. इस उम्र तक वे अपने अनुभव और सीख को काम में लाकर जोखिम भरे फैसले भी समझदारी से लेते हैं. साथ ही, उनका आत्मविश्वास और स्पष्ट लक्ष्य उन्हें तेजी से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है.
नेटवर्क बनाने में होते हैं माहिर
मूलांक 3 के लोग अनुभव और सोच में परिपक्वता के कारण ये लोग अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से पहचानते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए रणनीति बनाते हैं. यही कारण है कि ये लोग पेशेवर और सामाजिक रूप से मजबूत नेटवर्क बना लेते हैं, जो अवसरों को बढ़ाता है.
इनके लिए ‘सोना’ है लकी
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए पीला, लाल और नारंगी रंग विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं. सोना उनकी जीवनशैली में समृद्धि और स्थिरता लेकर आता है. इसके साथ ही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का सहस्त्रनाम पढ़ना और छोटे-छोटे कामों में भी ध्यान और सतर्कता बनाए रखना इनकी किस्मत और मानसिक शांति को बढ़ाता है.
कमजोरियां जो उन्हें और बेहतर बनाती हैं
हर महान व्यक्ति की तरह मूलांक 3 वाले भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होते. कभी-कभी ये जिद्दी, जल्दबाज और खर्चीले हो सकते हैं. असफलता मिलने पर निराशा महसूस करना भी इनके स्वभाव में आता है. लेकिन यही कमजोरियां उन्हें सीखने और बेहतर बनने की प्रेरणा देती हैं.
यह भी पढ़ें: Relationship Vastu Tips: रिश्तों में बनी रहेगी मिठास, घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines