Fish Aquarium Vastu: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें फिश एक्वेरियम, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fish Aquarium Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, फिश एक्वेरियम को घर में सही दिशा और नियमों के साथ रखने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है. जिन लोगों को आर्थिक तंगी बनी रहती है, उसे दूर करने में यह सहायक माना जाता है. आइए जानें, घर में फिश एक्वेरियम रखने की सही दिशा और उससे जुड़े जरूरी नियम कौन से हैं?

Fish-Aquarium-Vastu

Fish Aquarium Vastu: अगर आपको मछलियां पालने का शौक है, तो घर में फिश एक्वेरियम रखना सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है. वास्तु शास्त्र में जल तत्व को धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है. यही कारण है कि घर में सही जगह पर रखा फिश एक्वेरियम आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक माना जाता है. आइए जानते हैं, घर में फिश एक्वेरियम को रखने की सही जगह और नियम क्या हैं?

विज्ञापन

फिश एक्वेरियम क्यों माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम घर में चल रही नकारात्मक ऊर्जा को शांत करता है. बहता हुआ जल स्थिरता को तोड़ता है और रुके हुए धन प्रवाह को गति देता है. माना जाता है कि जहां एक्वेरियम होता है, वहां सकारात्मक वातावरण बना रहता है और घर की शोभा भी बढ़ती है.

विज्ञापन

घर की कौन सी दिशा है सबसे शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार फिश एक्वेरियम को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए. यह दिशा उत्तर और पूर्व के बीच होती है और इसे देवताओं की दिशा कहा गया है. इस दिशा में जल तत्व रखने से धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

विज्ञापन

तंगहाली दूर करने में कैसे मदद करता है

मान्यता है कि सही दिशा में रखा गया फिश एक्वेरियम आर्थिक रुकावटों को दूर करता है. जिन घरों में बार-बार खर्च बढ़ जाता है या आमदनी रुक जाती है, वहां एक्वेरियम को शुभ संकेत माना जाता है. यह धन के प्रवाह को संतुलित करने में सहायक होता है.

साफ-सफाई का विशेष महत्व

वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम की नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है. गंदा पानी या बीमार मछलियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं. इससे आर्थिक सफलता में बाधाएं आने की मान्यता है. साफ पानी और सक्रिय मछलियां शुभ संकेत मानी जाती हैं.

विज्ञापन

कितनी मछलियां रखना माना जाता है सही

वास्तु मान्यताओं के अनुसार एक्वेरियम में न बहुत ज्यादा और न बहुत कम मछलियां रखनी चाहिए. आदर्श रूप से 9 मछलियां रखना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि 9 मछलियां सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय रखती हैं और नकारात्मक प्रभावों को कम करती हैं. इससे घर में धन प्रवाह संतुलित बना रहता है.

किन बातों का रखें ध्यान

एक्वेरियम को बेडरूम या रसोई में रखने से बचना चाहिए. इसे ऐसी जगह रखें, जहां रोज नजर पड़े और पानी शांत रूप से दिखाई दे. मछलियों को समय पर खाना देना और पानी बदलना भी जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ