---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियों से शादी करने वाले खुशकिस्मत, चेक कर लें लिस्ट

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने अपने परिवार और पति के लिए अत्यंत भाग्यशाली मानी जाती हैं। उनका भाग्यशाली होना सिर्फ एक मान्यता नहीं है, बल्कि इसके पीछे ठोस ज्योतिष कारण भी हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता और उनमें क्या गुण और विशेषताएं होती है?

---विज्ञापन---

Numerology: कहा जाता है कि ‘नंबर स्पीक्स’ यानी संख्याएं बोलती है। यह बात न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष पर सबसे सटीक बैठती है, क्योंकि यहां सारी भविष्यवाणी और विश्लेषण केवल और केवल नंबर्स पर टिका है। यहां संख्याओं की दुनिया बहुत ही रहस्यमय है। अंक ज्योतिष के अनुसार, संख्याएं ब्रह्मांड के मूलभूत तत्व हैं, जिमसें हर संख्या एक विशिष्ट ऊर्जा जुड़ी है। यहां जिन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियों की चर्चा की गई है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 3 माना गया। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलाकं की लड़कियों में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

जन्म से होती हैं भाग्यशाली

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने में 3, 12, 21 और 30 को हुआ होता है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 3 माना गया है। 3 मूलांक वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं। ये लड़कियां पढ़ाई-लिखाई में तेज और बुद्धिमान होती हैं। अपने निर्णयों से परिवार का मार्गदर्शन करती हैं। इस मूलांक की लड़कियों को जीवन में हर सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 3 के स्वामी ग्रह

मूलांक 3 को अंक ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण मूलांक माना गया है, क्योंकि इसका सीधा संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। बृहस्पति ग्रहों के गुरु और सबसे शुभ ग्रह हैं, जो ज्ञान, विवेक, धन और समृद्धि के कारक और स्वामी माने गए हैं। गुरु ग्रह बृहस्पति की मूलांक 3 वाली लड़कियों पर पूरी जिंदगी कृपा बनी रहती है। उन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

परिवार में खुशहाली और तरक्की

यह देखा गया है कि जिस परिवार में मूलांक 3 वाली लड़कियां जन्म लेती हैं, उस परिवार में खुशहाली बढ़ने लगती है। परिवार के मेंबर्स के लिए तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। देवगुरु बृहस्पति के असर से मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखती हैं, जो परिवार के लिए शुभ होता है। ऐसी लड़कियां घर-परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली और लक्ष्मी की तरह होती हैं।

---विज्ञापन---

पत्नी के भाग्य से पति को पद-प्रतिष्ठा

आपने यह सुना या देखा होगा है कि बहुत से पुरुषों का भाग्य शादी के बाद चमक जाता है। मान्यता है कि जिन लड़कियों से उन पुरुषों का विवाह होता है, उनमें अक्सर मूलांक 3 वाली लड़कियां होती है। कहते हैं कि मूलांक 3 वाली लड़कियों से शादी के बाद पुरुषों के कामकाज, व्यापार और इनकम में अप्रत्याशित उछाल आता है। साथ ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2024 02:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola