Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष संख्याओं पर आधारित विज्ञान है। यह एक बेहद रोचक विषय है जो संख्याओं और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करता है। इसमें जन्मतिथि और मूलांक का बेहद महत्व है, जिसके विश्लेषण से न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट्स ऐसे-ऐसे निष्कर्ष सामने लाते हैं कि लोग चौंक जाते हैं। यहां सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ जीने वाले जिन 3 तारीखों में जन्मे लोगों की चर्चा की गई हैं, उनका मूलांक 6 है। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलाकं के व्यक्तियों में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?
जन्म से होते हैं बेहद भाग्यशाली
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 6 माना गया है। 6 मूलांक वाले व्यक्ति जन्म से ही बेहद भाग्यशाली होते हैं। ये लोग आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसे या धन की दिक्कत नहीं होती है।
फोटो साभार: unsplash.com
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र को माना गया है। इस ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह माना गया है। इसीलिए इन तारीखों में जन्मे लोगों का जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। साथ ही योग लोग कला, संगीत और नृत्य में बेहद अच्छे होते हैं। साथ ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं।
कम उम्र में पा लेते हैं शोहरत
यह देखा गया है कि मूलांक 6 की तारीखों में जन्मे लोग बहुत कम उम्र में ही तरक्की के आसमान पर छा जाते हैं। ऐसे लोगों में पैसा कमाने की चाहत भी अधिक होती है, जो उनके थोड़े प्रयास से ही मिल जाती है। यदि इनकी पर्सनालिटी और स्वभाव में कोई ऐब या बुराई नहीं होती है, तो ऐसे लोग ताउम्र अमीर रहते हैं।
आकर्षक व्यक्तित्व और कला से प्रेम
फोटो साभार: mindmaestro.co.uk
शुक्र ग्रह सुंदरता और व्यक्तित्व में आकर्षण के स्वामी ग्रह हैं। मूलांक 6 पर इनका सबसे अधिक प्रभाव होने से ये लोग बहुत आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। साथ ही इनमें कला के प्रति गहरा लगाव होता है। इन्हें नृत्य, संगीत, चित्रकला आदि पसंद होती है।
इसलिए जीते हैं लग्जरी लाइफ
लग्जरी लाइफ जीने का अंदाज भी शुक्र ग्रह का जीवन पर असर होता है। इस ग्रह के असर से इन्हें धन-दौलत प्राप्त करने में कोई मुश्किल नहीं होती है, इसलिए इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। ये अपने शौक पूरे करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं और जीवन की सभी सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बनते हैं बड़े अफसर, बखूबी निभाते हैं रिलेशनशिप
ये भी पढ़ें: महाभारत का वो योद्धा जिसे भगवान कृष्ण ने मृत्यु नहीं, दिया ‘अमर होने का श्राप’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines