Numerology Personality Traits: ऐसे लोग कम नहीं हैं, जो फ्लर्ट करने में आगे हैं, बल्कि कमिटमेंट करने में डरते हैं। दोस्ती हो, डेटिंग हो या क्रश, सब ठीक चलता है। लेकिन जैसे ही बात सीरियस रिलेशनशिप या शादी तक पहुंचती है, उनका जवाब होता है- ‘थोड़ा और टाइम चाहिए।’ अगर आपके साथ या आपके किसी दोस्त के साथ ऐसा होता है, तो अंक ज्योतिष इसके पीछे एक दिलचस्प वजह बताता है। इस शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 और मूलांक 7 के लोग अक्सर किसी रिश्ते में पूरी तरह बंधने से पहले बहुत ज्यादा सोचते हैं। आइए जानते हैं, इन मूलांक के लोगों को ‘कमिटमेंट फोबिया’ क्यों है और ये बंधन में बंधने से पहले इतना टाइम क्यों लेते हैं?
मूलांक 5- आजादी सबसे प्यारी
मूलांक 5 पर बुध ग्रह का प्रभाव माना जाता है। ऐसे लोगों को नई चीजें एक्सप्लोर करना, घूमना-फिरना और अपनी मर्जी से जीना पसंद होता है। इन्हें एक जैसी रूटीन लाइफ जल्दी बोर कर देती है। अगर इन्हें लगे कि कोई रिश्ता उनकी आजादी कम कर देगा, तो ये एक कदम पीछे हट सकते हैं। ऐसा नहीं कि ये प्यार नहीं करते। बस इन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद होता है। इसलिए कमिटमेंट से पहले ये हर पहलू को अच्छे से परखते हैं।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत
मूलांक 7 – दिल से पहले चलता है दिमाग
मूलांक 7 पर केतु का प्रभाव माना जाता है। ये लोग काफी गहरी सोच रखते हैं। किसी भी रिश्ते को लेकर जल्दी फैसला नहीं लेते हैं। हर बात का एनालिसिस करते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा भी। इनके दिमाग में अक्सर सवाल चलते रहते हैं- ‘क्या ये रिश्ता सही रहेगा?’, ‘अगर आगे दिक्कत हुई तो?’ यही ओवरथिंकिंग इन्हें कमिटमेंट से दूर रख सकती है। इन्हें अपनी प्राइवेसी और Me Time भी बहुत पसंद होता है।
अगर आपका पार्टनर भी ऐसा है…
अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं और वह बार-बार टालता है, ‘अभी सही समय नहीं है’ कहता है, या आपको पूरी तरह अपने करीब नहीं आने देता, तो हो सकता है उसका मूलांक 5 या 7 हो। ये लोग बहुत अच्छे दोस्त, मजेदार साथी और लॉयल हो सकते हैं, लेकिन जब बात कमिटमेंट की आती है, तो इनके पैर पीछे हट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
यह भी हो सकता है…
आग पार्टनर यह कहता है कि अभी थोड़ा वक्त चाहिए, तो जरूरी नहीं कि वह आपसे दूर जाना चाहता हो। हो सकता है, उसे सिर्फ भरोसा बनाने में समय लगता हो। ऐसे लोगों पर जल्दबाजी का दबाव डालने की बजाय उन्हें स्पेस देना ज्यादा बेहतर रहता है।
कमिटमेंट फोबिया से निकलने के टिप्स
अगर आप या आपके पार्टनर का का मूलांक 5 या 7 है, तो अपने डर को समझने की कोशिश करें। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। अपनी फीलिंग्स शेयर करें। धीरे-धीरे भरोसा बनाएं। हर रिश्ता आपकी आज़ादी छीनने नहीं आता है। सही इंसान आपकी लाइफ को और बेहतर भी बना सकता है। इसलिए भरोसा रखें, धीरे-धीरे आगे बढ़ें और दिल को भी थोड़ा मौका दें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines