हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology Personality Traits: शुक्र की कृपा से इन मूलांक वालों की बदल जाती है किस्मत, जहां जाते हैं वहीं खिंचता है धन और आकर्षण

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को शुक्र का प्रिय माना गया है, जिनमें आकर्षण और धन खींचने की विशेष क्षमता होती है. ये लोग जहां जाते हैं, वहां लोग और अवसर दोनों स्वतः आकर्षित होते हैं. आइए जानते हैं, शुक्र की कृपा से इन मूलांक वालों की किस्मत क्यों बदल जाती है?

विज्ञापन

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग शुक्र के प्रिय पुत्र कहे जाते हैं. इनके पास एक अनोखी चुंबकीय ताकत होती है. यह देखा गया है कि ये जहां भी जाते हैं, लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं. धन, रिश्ते और लोगों की तारीफ, ये तीनों इनके पीछे दौड़ते हैं. शुक्र की कृपा से इनकी किस्मत रातों-रात पलट सकती है. आइए अंक ज्योतिष में जानते हैं कि मूलांक 6 वालों में क्या-क्या होता है?

ये है मूलांक 6 की पहचान

मूलांक 6 वे होते हैं जिनकी जन्मतिथि अगर 6, 15 या 24 है. यानी किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग. इन पर शुक्र की पूरी कृपा होती है. शुक्र सिर्फ सुख, विलास और सौंदर्य का ही नहीं, धन और आकर्षण का भी ग्रह है. मूलांक 6 वाले इसका पूरा फायदा उठाते हैं.

यह भी पढ़ें: Palm Reading Tips: तर्जनी उंगली का झुकाव देता है अहम संकेत, हस्तरेखा शास्त्र से जानें इंडेक्स फिंगर का रहस्य

विज्ञापन

चुंबक की तरह खिंचे आते हैं लोग

मूलांक 6 वालों में वो जादू होता है जो सबको अपनी तरफ खींच लेता है. ये बिना मेहनत के दोस्त बना लेते हैं. काम हो या पार्टी, हर जगह ये केंद्र बिंदु बन जाते हैं. उनकी मुस्कान में मिठास होती है और बातों में शालीनता. यही कारण है कि लोग इनसे मिलकर तरोताजा महसूस करते हैं. बिजनेस में भी यह गुण इन्हें मुनाफा दिलाता है.

हमेशा भरती रहती है जेब

शुक्र की कृपा इन पर ऐसी बरसती है कि पैसा आता ही रहता है. चाहे नौकरी हो या खुद का काम, मूलांक 6 वालों की इनकम कभी सूखती नहीं. ये जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां धन का प्रवाह बढ़ जाता है. लेकिन सावधानी भी जरूरी है. ये खर्चे में भी माहिर होते हैं. शौक पूरे करने में पैसे उड़ाने से बचना चाहिए, नहीं तो आकर्षण का यह तोहफा कर्ज में भी डाल सकता है.

विज्ञापन

हर कोई करता है तारीफ

ये लोग दिल के बड़े होते हैं और रिश्ते बखूबी निभाते हैं. इनकी सोच आगे की, व्यवहार मीठा और पहनावा आकर्षक होता है. इसलिए ये साथी के चुनाव में भी भाग्यशाली होते हैं. लेकिन ध्यान रहे, इनका स्नेह कभी-कभी दखलंदाजी में बदल जाता है – तब रिश्तों में खटास आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 4 सीख बदल देंगी किस्मत, कम मेहनत में भी दस्तक देगी दौलत

विज्ञापन

शुक्र का वरदान, लेकिन न करें ये गलती

शुक्र ठाट-बाट का ग्रह है, इसलिए मूलांक 6 वालों को जीने का तरीका आता है. लेकिन अगर ये विलासिता में खो गए तो संतुलन बिगड़ जाएगा. जरूरत से ज्यादा ऐशो-आराम करना, हर महंगी चीज खरीदना, और लोगों के सामने बढ़-चढ़कर दिखना, ये तीनों इनकी तरक्की को धीमा कर सकते हैं. शुक्र मिला है, तो कंट्रोल भी खुद ही रखना होगा.

जादुई तारीखें और रंग

मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार सबसे शुभ है. इस दिन कोई नया काम शुरू करें, तो दोगुना फल मिलता है. सफेद, हल्का गुलाबी और हल्का नीला इनका करियर रंग हैं. पन्ना और हीरा इन्हें भाग्यशाली बनाते हैं. लेकिन बिना ज्योतिषी की सलाह के न पहनें. अगर ये वो रंग पहनें और शुक्रवार को दान करें तो मानो धन और आकर्षण का दोहरा लाभ होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: आपके कितने दांत हैं, 32 या कम? ये कैसे स्वभाव और किस्मत पर डालता है असर; सामुद्रिक शास्त्र से जानें‘

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola