Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से व्यक्तियों की कमियों और खूबियों के बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 16 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 6 यानी 7 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई मूलांक के लोग बहुत ही चालाक होते हैं. यह देखने में सीधे होते हैं लेकिन दूसरों के दुख-दर्द को कुरेदने का काम करते हैं. इन मूलांक के लोग दुखी व्यक्ति को और अधिक दुखी करने यानी जले पर नमक छिड़कने के काम करते हैं. चलिए इन मूलांक के बारे में जानते हैं.
मूलांक 4 वाले लोग
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना गया है. जिसका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो. उसका मूलांक 4 होता है. यह लोग स्पष्ट बोलने वाले होते हैं. यह लोग देखने में शांत और भोले स्वभाव के होते हैं. हालांकि, यह लोग बिना सोचे कई बार कुछ भी बोल देते हैं. ऐसे में सामने वाले को दुख पहुंचता है. यह दुखती रग पर हाथ रखने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog: गजकेसरी राजयोग से इन 5 राशियों को होगा धनलाभ, मिलेगा प्रमोशन और पैसा
मूलांक 5 के लोग
महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों के मूलांक 5 होता है. इनके स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं. बुध के प्रभाव से यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं. यह बातचीत करने में अच्छे होते हैं. मूलांक 5 के लोग चतुर और हाजिरजवाब होते हैं. अगर किसी से इनकी बहस हो जाती है तो तंस कसने में पीछे नहीं रहते हैं. अपने गुस्से को अक्सर व्यंग्य में व्यक्त करते हैं. कई बार मजाक के अंदाज में गहरी बात बोल देते हैं, जिससे सामने वाले को चोट पहुंचती है.
ये भी पढ़ें – Kalyug Kab Khatm Hoga: कब और कैसे खत्म होगा कलयुग? जानिए क्या कहती हैं पुराणों की भविष्यवाणियां
मूलांक 7 के लोग
महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इनके स्वामी ग्रह केतु होते हैं. इनका स्वभाव गहरी सोच वाला होता है. यह सामने वाले को जल्दी भांप लेते हैं. उसकी कमजोरी को जानकर सामने वाले के जले पर नमक छिड़कने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines