Kalyug Kab Khatm Hoga: कब और कैसे खत्म होगा कलयुग? जानिए क्या कहती हैं पुराणों की भविष्यवाणियां

Kalyug Ka Ant Kab Aur Kaise Hoga: पौराणिक ग्रंथों में चार युगों का वर्णन मिलता है. कालचक्र के युगों को सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग में बांटा गया है. इनमें से तीन युगों का अंत हो चुका है और कलयुग चल रहा है.

Kalyug.jpg
1 / 6
kab hoga Kalyug Ka Ant

Kalyug Ka Ant Kab Hoga: कलयुग को लेकर लोगों के मन में कई बार सवाल आता है कि, कलयुग का अंत कब और कैसे होगा. आइये इसके बारे में जानते हैं. कलयुग के अंत को लेकर पुराणों की क्या भविष्यवाणियां हैं.

विज्ञापन

कलियुग है चौथा और अंतिम युग

कलियुग है चौथा और अंतिम युग2 / 6

सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग इन चार युगों में से कलयुग अंतिम युग है. अभी कलयुग का प्रथम चरण चल रहा है. पौराणिक गणना के अनुसार, इसके करीब 5 हजार वर्ष बीत चुके हैं.

विज्ञापन

कब खत्म होगा कलयुग

कब खत्म होगा कलयुग3 / 6

पौराणिक मान्यताओं में कलयुग की कुल अवधि 4,32,000 वर्ष बताई गई है. मान्यताओं के अनुसार, अभी कलयुग की 4,26,873 वर्ष बची है. कलयुग खत्म होने में अभी लाखों वर्ष बचे हैं.

कलयुग में होगा कल्कि भगवान का जन्म

कलयुग में होगा कल्कि भगवान का जन्म4 / 6

कलयुग के अंत में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि का जन्म होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल में होगा. उनका उद्देश्य पाप और अन्याय को खत्म करना होगा.

विज्ञापन

पाप खत्म करेंगे कल्कि भगवान

पाप खत्म करेंगे कल्कि भगवान5 / 6

कल्कि भगवान का रूप बेहद तेजस्वी और दिव्य होगा. धार्मिक ग्रंथों में उनका वर्णन किया गया है. कल्कि भगवान पाप और अन्याय को खत्म करने के लिए लड़ेंगे. कल्कि भगवान दुष्टों और पापियों का विनाश कर फिर से धर्म की स्थापना करेंगे.

कैसा होगा कलयुग का अंत?

कैसा होगा कलयुग का अंत?6 / 6

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलयुग के अंत में मनुष्य की उम्र घटकर 20 से 30 वर्ष रह जाएगी. मनुष्य का कद छोटा हो जाएगा. व्यक्ति शास्त्रों और वेदों को भूल जाएगा. हर तरफ लालच, हिंसा और नफरत होगी. नदियां और तालाब सूख जाएंगे और अन्न पैदा नहीं होगा. इस प्रकार कलयुग का अंत होगा. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन