Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक और मूलांक से स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. इसी के आधार पर किसी के स्वभाव, भविष्य और जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है. अंक शास्त्र के मुताबिक, कई मूलांक के लोगों को अकेले रहना पसंद होता है. यह लोग भीड़ से दूर रहना पसंद करते हैं. इन लोगों को अकेलापन पसंद होता है. आइये अंक ज्योतिष के अनुसार, इन सभी मूलांक के लोगों के बारे में जानते हैं.
अकेले रहना पसंद करते हैं इन मूलांक के लोग
मूलांक 4, 7 और 8 के लोग समाज में भीड़-भाड़ से दूर एकांत और शांत रहना पसंद करते हैं. इन लोगों को शांति पसंद होती है. इन लोगों की जन्म तारीख और स्वामी ग्रह के कारण ही इनका अन्तर्मुखी स्वभाव होता है. इन मूलांक के लोग अकेले रहकर अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं. यह कड़ी मेहनत के साथ अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं. इन सभी मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में और इनके प्रभाव के बारे में आप यहां जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: बातूनी स्वभाव वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, बोलना अधिक और सुनना कम करते हैं पसंद
मूलांक 4 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को अनुशासित और व्यवाहारिक माना जाता है. यह लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं. यह लोग व्यर्थ में अपना समय बर्बाद नहीं करते हैं. इन लोगों को योजना बनाकर काम करना पसंद होता है. यह लोगों से दूर और अकेले रहना पसंद करते हैं.
मूलांक 7 वाले लोग
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह को गहरा चिंतक और आध्यात्मिक माना जाता है. इन लोगों को भीड़ में रहना और शोर-शराबा पसंद नहीं होता है. यह लोग अकेले रहना पसंद करते हैं. यह अक्सर एकांत में रहकर काम करते हैं.
मूलांक 8 वाले लोग
मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. शनि ग्रह के प्रभाव से यह लोग अनुशासित और मेहनती होते हैं. इन्हें भीड़-भाड़ पसंद नहीं होती है. यह अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहते हैं. मूलांक 8 के लोग अकेले रहना पसंद करते हैं. यह लोग सोशल लाइफ से दूर रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines