Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी की जन्म तारीख के जरिए उसके करियर, खूबियों और कमजोरियों के बारे में जान सकते हैं. आज हम मूलांक 3 के लोगों के बारे में जानेंगे. जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. इन लोगों के जीवन पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है. गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, विवाह, संतान और भाग्य के कारक माना जाता है. आइये मूलांक 3 वाले लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 3 वालों की खूबियां
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के लोग स्वभाव से खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं. यह आत्मविश्वासी होते हैं. अपने स्वभाव से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इन लोगों की नेतृत्व क्षमता बहुत ही अच्छी होती है. यह अच्छे नेता और लीडर बनते हैं. यह लोग बुद्धिमान होते हैं और हर काम को अच्छे से करते हैं. मूलांक 3 के लोग जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए खूब मेहनत करते हैं. यह लोग भावुक होते हैं और रिश्तों को दिल से निभाते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले लोग? जानिए पर्सनैलिटी, करियर और इनके लाइफ सीक्रेट
इन आदतों से रहना चाहिए दूर
मूलांक 3 के लोगों को कई आदतों से दूर रहना चाहिए. इन लोगों को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से बचना चाहिए. वरना इससे नुकसान हो सकता है. इन लोगों को गुस्सा अधिक आता है. गु्स्से से बचें और अहंकार नहीं करना चाहिए. मूलांक 3 के लोगों को दिखावे की आदत होती है. इसके कारण फिजूलखर्ची करते हैं. यह आर्थिक तौर पर परेशानी का कारण बन सकता है. इस आदत से बचना चाहिए. बीच में अधूरे काम नहीं छोड़ने चाहिए.
ये भी पढ़ें- Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर और जीवन से जुड़े राज
मूलांक 3 वालों के लिए करियर
मूलांक 3 वाले लोग बुद्धिमान और अच्छी नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. यह लोग शिक्षा और प्रबंधन में अपना करियर बना सकते हैं. कानूनी सलाहकार और वकील बन सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, मार्केटिंग और बिजनेस करना इनके लिए अच्छा होता है. इन क्षेत्रों में मूलांक 3 के लोग अपना करियर बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
21 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines