Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र को एक प्राचीन भारतीय विद्या माना गया है, जिसमें अंकों का खास महत्व है. खासकर, व्यक्ति की जन्मतिथि के खास मायने हैं, जिसके जरिए ही व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न राज खोले जाते हैं. यहां तक कि व्यक्ति की मैरिड लाइफ कैसी रहेगी और उसे कब व कैसे अपना जीवनसाथी मिलेगा, इस बारे में भी जाना जा सकता है.
आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology की मदद से बताने जा रहे हैं कि पति-पत्नी की यदि जन्मतिथि (सिर्फ जन्म की तारीख) एक होती है तो उनका वैवाहिक जीवन कैसा रहता है. दोनों के बीच प्यार ज्यादा देखने को मिलता है या आएदिन टकराव होता है.
पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि होना शुभ या अशुभ?
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि होना एक दुर्लभ संयोग है, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं. यदि पति-पत्नी दोनों में से कोई भी एक नकारात्मक पहलू पर काम करता है तो उनकी मैरिड लाइफ जीवन के अंत तक बढ़िया चल सकती है.
- सकारात्मक पहलू-
पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि होने के कारण उनका मूलांक भी एक ही होगा, ऐसे में दोनों का स्वभाव, सोच, पसंद-नापसंद और जीवन को देखने का नजरिया भी एक जैसा होगा, जिससे लड़ाई होने की संभावना काफी कम है. साथ ही दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और हंसी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करेंगे.
- नकारात्मक पहलू-
यदि पति-पत्नी का एक ही मूलांक है तो उनकी खूबियों के साथ-साथ कमियां भी एक जैसी होंगी. ऐसे में अहंकार, धैर्य की कमी, Ego Clash और गुस्सा आदि के कारण टकराव की स्थिति भी बनी रहेगी. इसके अलावा एक जैसी कमजोरी होने के कारण मुश्किल समय में इनका एक-दूसरे को संभालना कठिन हो सकता है. वहीं, मूलांक अनुसार अच्छा और बुरा समय भी दोनों का साथ-साथ चलेगा. अच्छा समय तो आसानी से व्यतीत हो जाएगा, लेकिन मुश्किल समय में एक साथ बड़ी चुनौतियों का सामना करना दोनों के लिए भारी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
23 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines