हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology: लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, करियर में हासिल करते हैं बड़ी सफलता

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. इससे व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़े आकलन कर सकते हैं.

विज्ञापन
अंक ज्योतिष (Photo Credit - AI)

Numerology: जन्म तारीख के आधार पर आसनी से किसी व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो, उसका मूलांक 1 प्लस 5 यानी 6 होगा. इस प्रकार 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. आज हम ऐसे लोगों के बारे में जानेंगे, जो लीडरशिप क्वालिटी से भरपूर होते हैं. यह लोग काम को मैनेज करना और टीम वर्क अच्छे से जानते हैं. इन गुणों से भरपूर लोग अपने दम पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं.

किन मूलांक वालों में होती है अच्छी नेतृत्व क्षमता?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 9 के लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है. यह लोग अच्छे लीडर होते हैं. बचपन से ही इन लोगों को लीडर और ग्रुप को मैनेज करने का काम अच्छे से आता है. अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन मूलांक के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं. यह लोग अपने दम पर अलग पहचान बनाते हैं. परिवार को साथ लेकर चलते हैं. आइये इन मूलांक वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Trigrahi Yog Rashifal: 17 अक्टूबर को सूर्य, बुध और शुक्र की युति से चमक सकता है भाग्य, इन 3 राशियों के लिए धनलाभ के योग

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म हुआ है तो, इन लोगों का मूलांक 1 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, पिता और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में मूलांक 1 वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव देखने को मिलता है. यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं. कड़ी मेहनत करते हैं. यह लोग आत्मविश्वासी और स्वतंत्र स्वभाव वाले होते हैं.

मूलांक 9 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. यह लोग चुनौतियों का सामना करते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं. मूलांक 9 वाले लोगों के अंदर अच्छी नेतृत्व क्षमता के गुण होते हैं. यह लोग दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. अपने काम को बखूबी करना जानते हैं. यह लोग स्वाभिमानी होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola