हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: शादी के बाद अचानक बदलती है इस मूलांक वालों की किस्मत, जीवन में होते हैं कई बदलाव

Numerology: किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता कर उसके जीवन और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष में ऐसे मूलांक के बारे मेें बताया गया है, जिनका जीवन शादी के बाद बदल जाता है. इनकी किस्मत अचानक से पलट जाती है.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोगों के जीवन में शादी के बाद अचानक से बदलाव आता है. इनकी किस्मत चमक जाती है. इन लोगों को शादी के बाद भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. केतु ग्रह के प्रभाव से यह लोग रहस्यमय, आध्यात्मिक और बुद्धिमान होते हैं. केतु ग्रह का संबंध भगवान गणेश जी से होता है. इनके ऊपर गणेश जी की विशेष कृपा होती है.

शादी के बाद बदलता है समय

मूलांक 7 के लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. इन लोगों को शादी से पहले जीवन में नौकरी और व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. आर्थिक स्थिति में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं. केतु ग्रह के प्रभाव के कारण जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं होती हैं. हालांकि, शादी के बाद इन लोगों का जीवन बदल जाता है. इन्हें जीवन में सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान

विज्ञापन

शादी के बाद लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है. शादी के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. सभी काम सफल होते हैं. जीवन खुशहाल होता है. अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं. मूलांक 7 वालों के लिए शादी लाइफ में एक टर्निंग पॉइंट साबित होती है. जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होता है.

ये भी पढ़ें – Padmini Ekadashi 2026: आज या कल, कब है पद्मिनी एकादशी? जानिए सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और मंत्र

विज्ञापन

करियर और वैवाहिक जीवन

मूलांक 7 वाले लोगों का करियर काफी अच्छा होता है. यह लेखन, अध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. जीवनसाथीक भावनाओं को समझता है और रिश्ते में स्थिरता और खुशी आती है. इनका संबंध केतु ग्रह से होता है. इन्हें गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. ॐ गं गणपतये नमः और ॐ कें केतवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola