Mulank 8 Numerology: मूलांक के जरिए किसी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. व्यक्ति की जन्म तारीख से आसानी से मूलांक का पता कर सकते हैं. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 27 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 7 यानी 9 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, आज मूलांक 8 वाले लोगों के बारे में जानेंगे. बता दें कि, किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं.
मूलांक 8 के लोगों का स्वभाव
मूलांक 8 वाले लोगों पर शनिदेव का प्रभाव होता है. यह लोग शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं. यह लोग दिखावे से दूर रहते हैं और अपना जीवन जीते हैं. इनका अंतर्मुखी स्वभाव होता है. इन लोगों की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत होती है. शनि के प्रभाव के कारण यह लोग हमेशा सच और न्याय का साथ देते हैं. कर्मठ और मेहनती होते हैं. मूलांक 8 वाले लोग भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करते हैं.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: मंगल गोचर से सिंह समेत 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, करेंगे खूब तरक्की
मूलांक 8 वालों का करियर
यह लोग व्यापार और राजनीति में अपना करियर बनाते हैं. इन लोगों को आयात-निर्यात, हार्डवेयर, तेल और ठेकेदारी के काम में सफलता मिलती है. यह लोग अच्छे लीडर होते हैं. राजनीति में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं. यह अच्छे वकील और जज बनते हैं. एडमिनिस्ट्रेटिव और लीडरशिप में अपना करियर बना सकते हैं. इन सभी क्षेत्रों में मूलांक 8 वालों को सफलता मिल सकती है.
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: महाभारत युद्ध के 5 शक्तिशाली शस्त्र, इनके आगे नतमस्तक होते थे बड़े-बड़े योद्धा
मूलांक 8 वालों के जीवन से जुड़े राज
मूलांक 8 वालों पर शनिदेव का प्रभाव होता है. इन लोगों को शनि के प्रभाव के कारण देरी से सफलता मिलती है. इन्हें जीवन में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है. कड़े संघर्ष के बाद करीब 30-35 की उम्र के बाद सफलता मिलती है. प्यार के मामले में शर्मीले स्वभाव के होते हैं. मूलांक 8 वाले लोग पार्टनर के लिए बेहद वफादार होते हैं.
ये भी पढ़ें – Trigrahi Yog: 22 जून को कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, ग्रहों के गोचर से मेष समेत 5 राशियों को होगा धनलाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines