Trigrahi Yog: 22 जून को कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, ग्रहों के गोचर से मेष समेत 5 राशियों को होगा धनलाभ

Trigrahi Yog: कर्क राशि में 22 जून 2026 को त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है. कर्क राशि में त्रिग्रही योग का बनना कई राशियों के लिए शुभ और लाभकारी होगा. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

rashifal.jpg_ed9133
1 / 7
Trigrahi Yog bhagyashali rashiyan

Trigrahi Yog: कर्क राशि में 2 जून को गुरु ग्रह प्रवेश कर गए हैं. अब 8 जून को शुक्र का गोचर कर्क राशि में होगा. इसके बाद 22 जून 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही त्रिग्रही योग सक्रिय हो जाएगा.

विज्ञापन

त्रिग्रही योग राशिफल

त्रिग्रही योग राशिफल2 / 7

कर्क राशि में गुरु, शुक्र और बुध की युति से त्रिग्रही योग का बनना मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी होगा. इन राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है. चलिए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों को इस त्रिग्रही योग के बनने से लाभ होगा. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपका मानसिक तनाव कम होगा. घर में शांति का माहौल रहेगा. व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा. निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा. हालांकि, सोच-समझकर निवेश करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

मिथुन राशि वालों को जीवन में नए अवसर मिलेंगे. आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी. सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

पारिवारिक सुख मिलेगा और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. रिश्ते में नजदीकियां आएंगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आपको पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. कन्या राशि वालों को त्रिग्रही योग के बनने से लाभ होना तय है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

त्रिग्रही योग बनने से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपको संपत्ति और निवेश से लाभ होगा. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार लें. जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

कुंभ राशि वालों के जीवन और परिवार में चल रही समस्याओं का अंत होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. त्रिग्रही योग बनने से आपको लाभ होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन