Numerology Mulank 8: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में अंक ज्योतिष शास्त्र का बहुत ही ज्यादा महत्व है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया गया है ठीक उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जन्म तिथि को देखकर भविष्य के बारे में बताया जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म तिथि को देखकर व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, करियर और कारोबार के बारे में भी पता लगाया जा सकता हैं। बता दें कि जन्म तिथि से जो मूलांक बनता है वह किसी न किसी ग्रह से संबंध जरूर रखता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, मूलांक 8, जिसका संबंध शनि देव से हैं। मान्यता है कि जिन लोगों का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को होता है उन सभी लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग मेहनती, कर्मठ होते हैं। अपनी मेहनत के कारण बड़े होकर राजनेता या कलाकार बनते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मूलांक 8 वाले लोगों की विशेषताएं और खूबियां क्या हैं।
मूलांक 8 वाले लोग बनते हैं बड़े राजनेता
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वे बड़े होकर बड़े राजनेता बनते हैं। मान्यता है कि यह लोग विचार के काफी अच्छे होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग रिसर्च के मामले में भी अच्छा खासा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग बड़े कलाकार भी होते हैं। कहा जाता है कि जिन-जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वे दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। साथ ही मूलांक 8 वाले लोग भाग्य पर भरोसा नहीं करते हैं बल्कि अपने कर्म पर ज्यादा भरोसा रखते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग किसी भी कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। यो लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं साथ ही धन के मामले में भी बहुत अमीर होते हैं।
किसी भी परिस्थिति में ढलने की होती है आदत
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन-जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वह काफी खुशमिजाज पवृति के होते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। यह शांत से रहना पसंद करते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों को सफलता थोड़ी लेट मिलती है। यह लोग कारोबार में भी अपना पैर जमा लेते हैं। बता दें कि जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वह 35 साल के बाद बड़े मुकाम हासिल कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्य की तरह चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, पढ़ें दैनिक वित्तीय राशिफल
यह भी पढ़ें- मार्च में सूर्य-राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines