Mulank 7 Numerology: किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता कर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. इन लोगों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है. केतु ग्रह को अध्यात्म, रहस्य और खोज का कारक ग्रह माना जाता है. मूलांक 7 वालों के जीवन पर केतु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है.
मूलांक 7 वालों का स्वभाव
मूलांक 7 के लोग हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं. यह चिंतनशील होते हैं. इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है. यह लोग बातचीत करने में बेहद अच्छे होते हैं. स्वतंत्र विचार वाले होते हैं और आत्मबल से भरे होते हैं. यह हर परिस्थिति का सामना अच्छे से करते हैं. मूलांक 7 के लोग चतुर और तेज बुद्धि वाले होते हैं. यह लोग कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेते हैं.
ये भी पढ़ें – Tripushkar Yog: 16 जून को बन रहा त्रिपुष्कर योग, मेष समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ
मूलांक 7 वालों का करियर
मूलांक 7 के लोगों के लिए अध्यात्म और ज्योतिष में करियर बनाना अच्छा होता है. इसके साथ ही वैज्ञानिक और डेटा एनालिस्ट का करियर चुन सकते हैं. चिकित्सा और मनोविज्ञान के क्षेत्र में इन्हें अच्छी सफलता मिलती है. मूलांक 7 वाले लोगों को लेखन, कविता, कला, फिल्म निर्माण और पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता मिलती है. इन क्षेत्रों में करियर चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु ग्रह ने किया कर्क राशि में प्रवेश, मेष, मिथुन समेत 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
मूलांक 7 वालों के जीवन के रहस्य
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. इसके कारण इनका जीवन रहस्यों और आध्यात्मिक गहराई से जुड़ा होता है. इन लोगों की एक खासियत होती है. यह लोग किसी भी व्यक्ति को जल्दी से भांप लेते हैं. इन्हें कई बार खतरों के बारे में पहले से आभास हो जाता है. रहस्यमयी स्वभाव के कारण लोग इनके बारे में नहीं जान पाते हैं. इनके मन की बातें जान पाना मुश्किल होता है. यह लोग अपने दम पर जीवन में सफलता हासिल करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग? जानिए स्वभाव, खूबियां और बेस्ट करियर ऑप्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines