Numerology: ज्योतिष विज्ञान की लोकप्रिय होती शाखा अंक शास्त्र एक बेहद रोचक विद्या है, जो यह उत्सुकता जगाती है कि केवल जन्मतिथि और नाम के आधार पर सटीक भविष्यवाणी कैसे की जा सकती है! यह वाकई में न केवल एक रोचक शास्त्र है, बल्कि विलक्षण विज्ञान है। अंक शास्त्र में कुछ मूलांक के लोगों को बहुत लकी माना जाता है।
इनमें से 7 एक ऐसा ही मूलांक है। मान्यता है कि इस मूलांक की लड़कियां और महिलाएं परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ती हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, 7, 16 और 25 तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है। आइए जानते हैं, इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों के गुण और विशेषताएं क्या होते हैं?
जन्मतिथि 7
फोटो: Meta AI
किसी भी महीने की 7 तारीख को जन्मी लड़कियों के बारे अंक ज्योतिष यह मानता है कि वे किस्मत की धनी होती है। वे केवल अपने लिए ही लकी नहीं होती है, बल्कि जो भी इनके संपर्क में रहता है, उनके लिए भी बेहद लकी साबित होती है। कभी-कभी यह भी देखा गया है, ऐसी लड़कियों के साथ रहने वाले लोग भी जीवन में बहुत तरक्की कर जाते हैं। इसलिए इनकी तुलना पारस पत्थर से की जाती है, जो लोहा को भी सोना बना देती है।
जन्मतिथि 16
फोटो: Meta AI
अंक शास्त्र में मूलांक 7 को ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। किसी महीने की 16 तारीख को इस दुनिया आई लड़कियां बेहद तार्किक होती हैं। वे किसी भी समस्या का समाधान खोजने में कुशल होती हैं। इसलिए जीवन में ये कभी फंसती या ठहरती नहीं हैं और अपने जीवन में खूब सफलता पाती हैं। ये लड़कियां अपने स्वभाव के चलते बहुत कम उम्र में ही काफी लोकप्रियता पा लेती हैं। इस मूलांक की लड़कियों की एक और खासियत होती है कि उन्हें हर फील्ड की जानकारी होती है।
जन्मतिथि 25
फोटो: Meta AI
जन्मतिथि 25 की दोनों संख्याओं का योग भी 7 होता है यानी इनका मूलांक भी 7 होता है। अंक शास्त्र के मुताबिक, इस मूलांक वाली लड़कियों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही ये अपने परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इसका कारण यह है कि इस मूलांक की लड़कियां बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज होती हैं और ये अक्सर ही टॉप करती हैं। इस मूलांक की लड़कियां जिस भी क्षेत्र में जाती हैं, वहां खूब नाम और पैसा कमाती हैं।
ये भी पढ़ें: 11वें दिन ही खत्म हो गई होती महाभारत, दुर्योधन की एक गलती से पलट गया पूरा खेल, भीष्म भी हुए बेबस
ये भी पढ़ें: Palmistry: पति के लिए बेहद लकी होती हैं ये महिलाएं, जिनकी हथेली पर होती हैं ये खास रेखाएं और निशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines