Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए किसी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. किसी का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होता है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. मूलांक 5 के लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. यह लोग कैसे होते हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं?
मूलांक 5 वालों का व्यक्तित्व और खूबियां
मूलांक 5 वालों का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध ग्रह को बुद्धि, तर्कशक्ति, चतुरता और अच्छे संवाद का प्रतीक ग्रह माना जाता है. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. यह लोग बुद्धिमान और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं. तेज दिमाग के साथ ही यह तार्किक होते हैं. अपनी चतुर बुद्धि से हमेशा सही निर्णय लेते हैं. यह लोग अक्सर मुश्किल हालात में भी घबराते नहीं हैं. मुश्किलों में आसानी से रास्ता खोज लेते हैं.
ये भी पढ़ें – Blue Moon 2026: आज बन रहा ब्लू मून का अद्भुत संयोग, मेष, मकर समेत इस राशि को होगा लाभ, मिलेगी सफलता
यह लोग हर माहौल में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं. बेहद आत्मविश्वासी होते हैं. बोलने और सोचने की क्षमता बहुत ही अच्छी होती है. मूलांक 5 के लोग अपनी पहचान भीड़ से अलग बनाते हैं. हमेशा कुछ नया सीखने और करने को तैयार रहते हैं. इन लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है. करियर में बड़े फैसले और जोखिम लेने का साहस रखते हैं. इन्हें जीवन में सफलता मिलती है.
इन आदतों से रहना चाहिए दूर
मूलांक 5 के लोगों को अपनी कई आदतों से बचना चाहिए. जल्दबाजी में फैसला लेने की आदत कई बार भारी पड़ती है. इन लोगों को इस आदत से बचना चाहिए. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. एक साथ कई काम करने से बचना चाहिए. फिजूल खर्च करना कई बार भारी पड़ जाता है. फिजूल खर्च से बचना चाहिए. इन्हें अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन को काबू में रखना चाहिए. मूलांक 5 के लोगों को इन गलत आदतों से बचने की कोशिश करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines