Numerology: छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रवि दुबे आज लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हालांकि, टेलीविजन के साथ-साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमाई है. अब एक फिर रवि दुबे नितेश तिवारी की आगामी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जिसमें वो भगवान राम के भाई लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं.
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रवि दुबे के मूलांक 5 वालों के अंदर लक्ष्मण जी के कई गुण होते हैं, जो उन्हें करियर में ऊंची सफलता दिलाने में मददगार साबित होते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं रवि दुबे के मूलांक और उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में.
मूलांक 5 की तिथि और स्वामी ग्रह
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, रवि दुबे का जन्म 23 दिसंबर 1983 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 5 है. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि डेट ऑफ बर्थ 5, 14 और 23 वाले लोगों का मूलांक 5 होता है, जबकि उनके स्वामी ग्रह बुध हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है.
मूलांक 5 वालों की खूबियां
मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ मेहनती और तेजस्वी होते हैं. इसके अलावा इनके अंदर भगवान राम के भाई लक्ष्मण के भी कई गुण देखने को मिलते हैं. जैसे कि ये अपने भाई के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित होते हैं. ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण इनके भाई को अपमानित होना पड़े या उनका दिल दुखे. साथ ही ये साहसी और पराक्रमी भी होते हैं.
मूलांक 5 वालों का स्वभाव
मूलांक पांच वालों का स्वभाव भगवान श्री राम के भाई लक्ष्मण की तरह मिलनसार होता है. ये सदा अपने परिवार को जोड़ने का काम करते हैं. साथ ही ये फुर्तीले और दिमाग से तेज होते हैं, जो हर काम को जल्दी लेकिन पूरी ईमानदारी से करने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा ये मुखर होकर अपने विचारों को रखने के लिए भी जाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
13 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines