Shani Gochar Rashifal: शनि नक्षत्र पद गोचर इन 4 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, 9 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

Shani Gochar Rashifal: ग्रहों के गोचर करने और नक्षत्र परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है. अब शनि नक्षत्र पद गोचर करने वाले हैं.

Untitled design (2)
1 / 6
Shani Gochar unlucky zodiac signs

Shani Gochar 2026 Rashifal: शनि ग्रह 20 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद से प्रथम पद में गोचर करेंगे. शनि 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

शनि गोचर राशिफल

शनि गोचर राशिफल2 / 6

शनि ग्रह इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. शनि ग्रह के इस गोचर के प्रभाव से मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि के लोगों को शनि नक्षत्र गोचर से सावधान रहना होगा. इन लोगों पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा. जल्दबाजी में कोई काम न करें. गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश करने से बचना होगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इन लोगों के गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं. सेहत को लेकर सावधान रहें और यात्रा के दौरान अपना ध्यान रखें. खर्चे बढ़ने के कारण परेशान हो सकते हैं. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरी और व्यापार में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

शनि नक्षत्र पद गोचर के कारण वृश्चिक राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों को काम के कारण परेशान होना पड़ेगा. हालांकि, मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. खर्चों को कम करने की जरूरत है. किसी से विवाद करने से बचें. वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मकर राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है. इन लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारियों के चलते परेशानी हो सकती है. नौकरी बदलने और नए काम की शुरुआत में जल्दबाजी न करें. भाई-बहनों के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन