Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक के लोगों का अलग-अलग ग्रहों से संबंध होता है. मूलांक और ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी का जन्म महीने की 18 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 8 यानी 9 होगा. इसी प्रकार सभी जन्म तारीख का मूलांक पता कर सकते हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक 2, 6 और 9 मूलांक वाले लोग बहुत ही सीधे होते हैं. अपने सीधेपन के कारण कई बार इन्हें धोखा मिलता है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
भावुक और शांत होते हैं मूलांक 2 वाले लोग
मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव के बहुत ही सीधे होते हैं. महीने की 2, 11, 20 और 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. यह स्वभाव के कोमल, भानुक और शांत होते हैं. यह बहुत ही सीधे होते हैं. यह लोग किसी बहस और विवाद में पड़ने से बचते हैं. इसके कारण इन्हें अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इनके शांत रहने के कारण कोई भी इनके खिलाफ हो जाता है. यह लोग दूसरों की चालाकी का शिकार हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: सफलता की राह आसान करते हैं नीम करोली बाबा के विचार, खुलेंगे तरक्की के द्वार
भोलेपन से भरे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग
किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. इनके ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. शुक्र के प्रभाव से इनका जीवन प्रेम, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है. इनका स्वभाव मिलनसार और सीधा होता है. ऐसे में इन लोगों का कोई भी फायदा उठा लेता है. लोग इनके सीधेपन के कारण इन्हें आर्थिक और मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं.
निस्वार्थ भाव के होते हैं मूलांक 9 वाले लोग
मूलांक 9 वाले लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 है. इन लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल के प्रभाव के कारण यह साहसी, निडर और निस्वार्थ स्वभाव के होते हैं. यह अपने मन में निस्वार्थ सेवा का भाव रखते हैं. यह दूसरों की मदद करने वाले और सीधे होते हैं. इसके कारण कई बार लोग इनका फायदा उठा लेते हैं. मूलांक 9 वालों के लिए सीधापन कमजोरी बन जाता है. यह दूसरों पर आंख बंद कर भरोसा कर लेते हैं. इसके कारण पैसों का नुकसान झेलना पड़ता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बन सकती है गरीबी का कारण, आज ही निकालें बाहर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines