Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी जन्म तिथि का किसी खास मूलांक और ग्रह से संबंध होता है. इसी के अनुसार, उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, कई मूलांक के लोग दोस्ती के मामले में अच्छे होते हैं. इनके बारे में आप मूलांक और स्वामी ग्रह के जरिए जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है. ऐसे में उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. आज ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में जानते हैं, जो दोस्ती के मामले में बहुत ही अच्छे होते हैं. यह लोग दोस्ती का रिश्ता दिल से निभाते हैं.
दोस्ती में ईमानदार होते हैं मूलांक 2 वाले
महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग स्वभाव के बहुत ही अच्छे होते हैं. यह लोग केयरिंग स्वभाव वाले होते हैं. यह दोस्ती में अच्छे साबित होते हैं. मूलांक 2 वाले दोस्ती में ईमानदार होते हैं. बदले में इन्हें दोस्तों से ईमानदारी चाहिए होती है. इन लोगों को दोस्ती में धोखा बर्दास्त नहीं होता है.
ये भी पढ़ें – Gupt Navratri 2026: कब से हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत? जानिए सटीक तारीख और घटस्थापना मुहूर्त
दोस्तों का साथ देते हैं मूलांक 4 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वालों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है. इन लोगों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह के प्रभाव से यह लोग सभी से अलग सोच रखते हैं. यह खुशमिजाज होते हैं. इन लोगों के अक्सर कम दोस्त होते हैं. हालांकि, इन लोगों की दोस्ती बहुत ही अच्छी होती है.
मूलांक 5 वाले बनते हैं अच्छे दोस्त
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इन लोगों का संबंध बुध ग्रह से होता है. मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. यह लोग बुद्धिमान होते हैं. इन लोगों का स्वभाव मिलनसार और मजाकिया होता है. इन लोगों के पास बातचीत की अच्छी कला होती है. इन लोगों के दोस्त बहुत ही अच्छे होते हैं. यह लोग जल्दी दोस्त बना लेते हैं और घुल-मिल जाते हैं. यह दोस्तों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं.
ये भी पढ़ें – Hast Rekha Shastra: हथेली पर इस जगह का उभरा होना देता है करियर में सफलता, जानिए कैसा है आपका भविष्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines