Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष संख्याओं का जादू और जीवन के रहस्य को सामने लाने वाली विद्या है। इस प्राचीन विद्या में हर संख्या का विशेष महत्व है, जो किसी जातक (व्यक्ति) की जन्मतिथि, वर्ष और नाम से गहराई से जुड़ी होती हैं। दरअसल, न्यूमेरोलॉजी केवल एक विद्या या विज्ञान नहीं, बल्कि जीवन को समझने और भविष्य की सही और सटीक झलक पाने का एक अद्भुत माध्यम है।
यहां एक ऐसे खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की गई है, जो बेहद खास माने जाते हैं। इस मूलांक से जुड़े लोग न केवल गहरी सोच, रचनात्मकता और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे बेहद रॉयल लाइफ यानी शाही जिंदगी जीते हैं। इन व्यक्तियों को नसीब का अद्भुत साथ भी मिलता है और ये लोग अपने टैलेंट और दूरदृष्टि से जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। आइए जानते हैं, किस खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!
जन्मजात नेता होते हैं ये लोग
यहां रॉयल लाइफ जीने वाले जिन लोगों की बात की गई है, वे लोग मूलांक 1 की खास 4 तारीखों में जन्मे होते हैं। यह देखा गया है कि ये लोग जन्मजात नेता होते हैं और दूसरों का मार्गदर्शन करना पसंद करते हैं। इन लोगों आत्मविश्वासी कूट-कूट कर भरा होता है और ये लोग हर काम को पूरे भरोसे से करते हैं।
मूलांक 1 की तारीखें और स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग एक खास किस्म ओरिजिनैलिटी होती है। यही कारण है कि ये लगो नई सोच और विचारों से भरे रहते हैं। साथ ही इनका कम्यूनिकेशन स्किल भी अच्छा होता है। इस मूलांक स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। अंक ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, भाग्य और नेतृत्व का कारक माना जाता है।
रॉयल लाइफ जीते हैं ये लोग
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य राजसी गुण को बढ़ावा देने वाले ग्रह हैं। इस मूलांक के जातक स्वाभाविक रूप से राजसी गुणों से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि इनकी जीवनशैली रॉयल होती है और ये हर क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं। यह देखा गया है कि ये लोग राजकीय सेवा में बेहद ऊंचे पदों पर आसीन होते हैं।
अपने पक्ष में कर लेते हैं परिस्थिति
शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों के स्वामी होने कारण सूर्यदेव मूलांक 1 की 4 खास तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों को बहुत फेवर करते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण इनकी सोच हमेशा बड़ी होती है, और ये लोग अपनी मेहनत और निर्णय क्षमता के बल पर जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन अपने साहस और सकारात्मक दृष्टिकोण से ये हर परिस्थिति को अपने पक्ष में कर लेते हैं।
इसलिए होते हैं थोड़े अहंकारी
इस मूलांक के लोग बेहद दृढ़निश्चयी होते है, जो कभी-कभी हठ और अहंकार में तब्दील हो जाता है। जब कोई इनका विरोध करता तब इनके हठ से इनका स्वाभिमान अभिमान में बदल जाता है, तब ये किसी नहीं सुनते हैं। इसका कारण भी इनके ग्रह स्वामी से जुड़ा है, जो स्वयं राजसी गुण और ऊष्मा के स्रोत हैं।
Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines